फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैनिटी वैन केस: पुलिस कस्टडी में भेजे गए दिलीप छाबड़िया, कपिल शर्मा की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Tue, 12 Jan 2021 07:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 Jan 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Dilip Chhabria Sent To Police Custody For Investigation After Kapil Sharma Complaint
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

बीते दिनों कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा से भी पूछताछ की गई थी। कपिल को समन भेजकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। कपिल के बयान के आधार पर मामले में 7 जनवरी को दिलीप छाबड़िया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। कपिल की इस शिकायत पर अब कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

Dilip Chhabria Sent To Police Custody For Investigation After Kapil Sharma Complaint
दिलीप छाबड़िया - फोटो : फाइल

दरअसल DC डिजाइन के संस्थापक और फेमस कार और वैनिटी वैन डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई की एक अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत के कार्रवाई करते हुए दिलीप को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

Dilip Chhabria Sent To Police Custody For Investigation After Kapil Sharma Complaint
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्हें गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। कपिल के बयान के बाद क्राइम ब्रांच ने ने एक नई एफआईआर दर्ज की थी। वहीं बयान दर्ज करवाने के बाद कपिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि 'मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Chhabria Sent To Police Custody For Investigation After Kapil Sharma Complaint
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल ने छाबड़िया पर आरोप लगाया है कि साल 2017 में उन्होंने वैनिटी वैन डिजाइन करवाने के कपिल से साढ़े 5 करोड़ रुपए लिए थे। इसके बाद भी उन्होंने समय पर इसकी डिलीवरी नहीं की थी। इसके अलावा उनसे पार्किंग, जीएसटी और अन्य चार्जेस के नाम पर अलग से एक करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए लिए गए थे। इस केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा (इकॉनमिक ऑफेंस विंग) कर रही है।

विज्ञापन
Dilip Chhabria Sent To Police Custody For Investigation After Kapil Sharma Complaint
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते साल 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें: ‘मारा’ से माधवन ने पूरी की तमिल में सुपरहिट की हैट्रिक, ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म शूट कर लौटे मुंबई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed