बीते हफ्ते बिग बॉस के घर से बिग अभिनेत्री जैस्मिन भसीन बाहर हुई हैं। जैस्मिन के फैन सोशल मीडिया पर उनकी बिग बॉस 14 हाउस में रीएंट्री की मांग कर रहे हैं। जैस्मिन के जाने की खबर सुनते ही अली फूट-फूटकर रोने लगे थे। साथ ही घर के अन्य सदस्य और खुद शो के होस्ट सलमान खान भी जैस्मिन के एविक्शन से काफी दुखी हुए।
Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर जैस्मिन भसीन की होगी रीएंट्री? अभिनेत्री ने ट्विटर पर दिया ये जवाब
इस बीच घर से बाहर आते ही जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक आस्क जैस्मिन सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो बिग बॉस 14 में दोबारा हिस्सा ले सकती हैं।
इस पर जैस्मिन ने जवाब दिया, 'मुझसे ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है तो मैं इस सवाल का जवाब यहां दे रही हूं। अगर मुझे मेकर्स दोबारा बुलाते हैं तो मैं आप सभी लोगों के लिए जरुर घर में जाउंगी। क्योंकि मैं देख सकती हूं कि मेरे इविक्शन पर आप लोगों का क्या रिएक्शन हैं और आप सभी कितना दुखी हैं। तो हां, मैं जरुर जाउंगी सिर्फ मेरे चाहने वालों के लिए।'
This is the most asked question & I’m here to address it. If the makers would call me back, I would go back for you guys. As I can see how heartbroken you all are by my exit. So yes I would, just for my fans. https://t.co/1OWZvfoMSr
सलमान खान भी हुए इमोशनल
Aap sub ka pyar hi meri jeet hai ❤️ I have so much love & respect for Salman sir. He always treated me like a child & he understood me like no one ever understood me in that house. Seeing tears in his eyes broke my heart 💔 #AskJasmin @BeingSalmanKhan https://t.co/k8CGt321gC
सलमान खान भी जैस्मिन के जाने की घोषणा करते हुए काफी इमोशनल नजर आए और उनकी भी आंखों में आंसू आ गए। जैस्मिन के एविक्शन पर अली और सलमान खान के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर जैस्मिन ने लिखा, 'आप सभी का प्यार ही मेरी जीत है। मेरे दिल में सलमान सर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। उन्होंने हमेशा ही मुझे एक बच्चे की तरह प्यार किया और उन्होंने मुझसे जैसा बर्ताव किया वो किसी ने नहीं किया। उनकी आंखों में आंसूं देखकर मेरा दिल टूट गया।'
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के बीच छिड़ी जंग, एक दूसरे पर कसा तंज
जैस्मिन भसीन के एविक्शन बाद अली गोनी को आया अस्थमा अटैक
अली जैस्मिन का एलिमिनेट होना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। रोते-रोते अली गोनी को अस्थमा अटैक भी आ गया। यह देख जैस्मिन ने बाकी घरवालों से भागकर अली का पंप लाने के लिए कहा। सलमान भी यह देख भावुक मोड़ में थे। उन्होंने अली से गहरी सांस लेने और स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कहा। लेकिन अली, जैस्मिन की जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्हें बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें:Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन का एविक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाए अली गोनी, आया अस्थमा अटैक