टीवी पर कई सारे बच्चों ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। कुछ बच्चे तो कृष्ण के रूप में दिलों में ऐसे घर कर गए कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। ऐसा ही एक किरदार 10 साल पहले एक छोटी सी बच्ची ने निभाया था। इस बच्ची की मासूमियत और नटखट अदाओं को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे। इस बच्ची का नाम धृति भाटिया (Dhriti Bhatia) है। तस्वीरों में देखिए 10 साल में टेलीविजन पर नजर आने वाली नन्हीं सी कृष्ण अब कितनी बदल गई हैं।
10 साल में कितनी बदल गईं कृष्ण का रोल निभाने वाली ये छोटी सी बच्ची, पहचानना भी मुश्किल
धृति ने 'जय श्री कृष्ण' (Jai Shri Krishna) सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। लंबे बाल और चेहरे पर मासूम सी हंसी की वजह से देखते ही देखते धृति दर्शकों की पसंदीदा कृष्ण बन गईं। यहां तक कि लोग टीवी पर उनके आने का इंतजार किया करते थे। खास बात है कि धृति ने जब कृष्ण का रोल निभाया था तब वह महज 3 साल की थीं।
3 साल में धृति नन्हें कृष्ण से मशहूर हो गई थीं। इस सीरियल को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इस सीरियल के बाद धृति कई सीरियल में नजर आईं। जिसमें बरुण सोबती का सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'माता की चौकी' शामिल है।
यह भी पढ़ें:- 16 साल में कितनी बदल गईं सलमान खान की हीरोइन, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल
धृति अब 14 साल की हो गई हैं और उनके लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आ गया है। हालांकि उनके चेहरे की मासूमियत अब भी पहले जैसी ही है। धृति अपनी पढ़ाई पर इस वक्त ध्यान दे रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और लगातार अपने प्रशंसकों के लिए नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें:- 37 साल में कितनी बदल गईं 80 के दशक की ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर होते ही पहचानना भी मुश्किल
इंस्टाग्राम पर धृति ने कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में धृति मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। धृति की कुछ तस्वीरें फिल्मी हस्तियों के साथ भी हैं। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के अलावा जैकी श्रॉफ शामिल हैं।