Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे 80 के दशक की अभिनेत्री अनीता राज (Anita Raj) की। अनीता लंबे वक्त से फिल्मों से दूर अब टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' (Prem Geet) से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। अनीता इस वक्त छोटी सरदारनी शो में गुलवंद का किरदार निभा रही हैं। 37 साल में अनीता राज के लुक में काफी बदलाव आया है।
2 of 5
Anita Raj
- फोटो : file photo
अनीता ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'दूल्हा बिकता है', 'नौकर बीवी का', 'अच्छा बुरा', 'जमीन आसमान', 'करिश्मा कुदरत का', 'जान की बाजी', 'गुलामी', 'मोहब्बत की कसम', 'प्यार किया है प्यार करेंगे'। अनीता आखिरी बार 'चार दिन की चांदनी' फिल्म में नजर आई थीं। समय के साथ इन सभी फिल्मों में अनीता राज के लुक में बदलाव आता गया।
यह भी पढ़ें:- डेब्यू फिल्म से हिट हुई अनिता राज अचानक छोड़ गईं बॉलीवुड, छेड़छाड़ में फंसा पति तो आईं सामने
3 of 5
anita raj
- फोटो : social media
अनीता राज की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1992 में सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना। अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था।
4 of 5
Anita Raj
- फोटो : file photo
इसके साथ ही उनके सोसाइटी के पड़ोसियों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोसाइटी के फंड से 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। इस मामले में सुनील को गिरफ्तार भी किया गया था। अनीता के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे और जब भी उनसे पूछा जाता कि वो दोबारा बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगी तो उनका जवाब यही होता, 'अच्छा रोल मिलने पर जरूर करुंगीं।'
5 of 5
Anita Raj
- फोटो : file photo
फिल्मों से दूर बनाने के बाद अनीता टीवी सीरियल्स में नजर आईं। इन सीरियल्स में 'माया', '24', 'तुम्हारी पाखी', 'एक था राजा एक थी रानी', 'ईना मीना डीका' शामिल है। अनीता के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। हो सकता है कि तस्वीर को एक झलक देखकर पहचान भी ना पाएं।