Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Samay Raina confirmed his appearance on Karan Johar celebrity chat show Koffee With Karan

कॉफी विद करण 9: समय रैना बनेंगे करण जौहर के मेहमान? फराह खान और तन्मय भट्ट के साथ करेंगे चैट शो में शिरकत

Sat, 14 Nov 2026 09:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Nov 2026 09:06 PM IST
सार

  • Samay Raina in Koffee With Karan: करण जौहर के चैट शो में समय रैना नजर आने वाले हैं।
  • इस सेलिब्रिटी चैट शो में समय रैना के आने की खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
  • हाल ही में कॉमेडियन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण के शो का पोस्टर साझा कर हलचल बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Comedian Samay Raina confirmed his appearance on Karan Johar celebrity chat show Koffee With Karan
समय रैना-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में चर्चित कॉमेडियन समय रैना डेब्यू करने वाले हैं। करण इन दिनों 'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। यह फाइनल सीजन भी है। शो के पहले मेहमान सलमान खान बने थे। अब तक कई सेलिब्रिटी इसमें हिस्सा ले चुके हैं। आगामी एपिसोड में समय रैना अपनी कॉमेडी से धमाका करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

करण जौहर ने दिया था संकेत
करण जौहर पहले ही 'कॉफी विद करण 9' में समय रैना की उपस्थिति को लेकर जिक्र कर चुके हैं। करण ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने चैट शो में मेहमानों को चुनने और इसके कारणों पर बात की थी। इसी दौरान उन्होंने समय रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान के साथ एक एपिसोड का जिक्र भी किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही समय रैना ने करण जौहर के इस शो का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय रैना के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
कॉमेडियन समय रैना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण जौहर के चैट शो का पोस्टर शेयर किया है। इसने उनकी उपस्थिति को लेकर हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, समय ने पोस्टर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। मगर, उनके पोस्ट के बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि समय रैना अपनी कॉमेडी से जल्द ही 'कॉफी विद करण 9' में धमाका करेंगे। 

विज्ञापन

Comedian Samay Raina confirmed his appearance on Karan Johar celebrity chat show Koffee With Karan
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

क्या समय की गर्लफ्रेंड भी आएंगी नजर?
कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि समय रैना अपनी गर्लफ्रेंड मेधा के साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल, 'कॉफी विद करण 9' पर वरुण धवन ने एक टास्क के तहत समय रैना को फोन किया था। मगर, तब समय रैना ने कॉल पर बताया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहे हैं। समय की बात सुनकर करण जौहर ने कहा था कि वे इस वक्त 'कॉफी विद करण 9' पर हैं। करण ने आगे कहा था, 'तुम्हें इसी तरह कॉफी विद करण पर खुलकर बात करनी है। जल्दी आओ और अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सच बताओ'। इसी बातचीत के आधार पर समय रैना के 'कॉफी विद करण' में डेब्यू को लेकर चर्चा है। 

Comedian Samay Raina confirmed his appearance on Karan Johar celebrity chat show Koffee With Karan
कॉफी विद करण - फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar

अब तक इस सीजन में ये सितारे आ चुके हैं नजर
बता दें कि करण जौहर के चर्चित शो के इस सीजन के अब तक कई एपिसोड आ चुके हैं। पहले शो में सलमान खान और करिश्मा कपूर नजर आए थे। इसके बाद जान्हवी कपूर-वरुण धवन, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, सैफ अली खान-करीना कपूर और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शो में शिरकत कर चुके हैं। देखना होगा कि समय रैना वाला एपिसोड कितना खास होता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed