छोटे पर्दे पर चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर चर्चित अभिनेता धीरज धूपर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जी टीवी के मशहूर सीरियल 'कुंडली भाग्य' से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता आज यानी 20 दिसंबर को अपना जन्मदिन 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली में जन्में धीरज सबसे पसंदीदा अभिनेताओं से एक हैं और हर कोई उनकी मुस्कान पर कुर्बान रहता है। लेकिन अभिनेता असल जिंदगी में टीवी की दुनिया की ही एक अभिनेत्री की मुस्कान पर ऐसा कुर्बान हुए कि उन्होंने उनके नाम अपनी पूरी जिंदगी ही लिख दी। हम बात कर रहे हैं विन्नी अरोड़ा की, धीरज धूपर उनके ऊपर जान छिड़कते हैं। ऐसे में आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी और विन्नी अरोड़ा की प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Dheeraj Dhoopar: इस तरह रियल लाइफ 'प्रीता' से टकराए थे 'कुंडली भाग्य' के करण, ऐसी है धीरज धूपर की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता के प्यार में कुछ भी कर गुजर जाने वाले करण लूथरा यानी धीरज धूपर असल जिंदगी में विन्नी अरोड़ा के लिए भी ऐसा ही जज्बा रखते हैं। कहते हैं जब किसी से प्यार होता है तो एक ही नजर में वह इंसान मन को भा जाता है। ऐसा ही कुछ धीरज धूपर के साथ भी हुआ था। धीरज धूपर की विन्नी अरोरा से पहली मुलाकात साल 2009 में आए सीरियल 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। अभिनेता को भी पहली नजर का प्यार हुआ था। जैसे ही धीरज धूपर ने विन्नी अरोड़ा को सेट पर देखा वैसे ही उनसे प्यार हो गया। हालांकि, अभिनेता ने इस बात का खुलासा विन्नी से नहीं किया था।
Prabhas: 'बाहुबली' की शादी से सलमान खान का है खास कनेक्शन! वेडिंग प्लान्स पर 'प्रभास' ने तोड़ी चुप्पी
धीरज और विन्नी साथ काम करते-करते एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। धीरे-धीरे दोस्त बनने के बाद इनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया और यह कब प्यार में बदल गया उन्हें खुद पता नहीं लगा। जब धीरज धूपर और विन्नी को प्यार हुआ, तब चीजें काफी खूबसूरत हो गई थीं। दोनों ने एक-दूसरे का रिश्ता लोगों से छुपाया, लेकिन कहते हैं न इश्क छुपाए नहीं छुपता है। ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री देख लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। धीरज और विन्नी ने करीब छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर एक दिन शादी करने का फैसला लिया।
Bollywood vs South: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान
छह साल तक एक-दूसरे के साथ डेटिंग करने के बाद धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने 16 नवंबर 2016 में सात फेरे लिए। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में गिनी जाती है। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाता रहता है। धीरज और विन्नी एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं और इसी साल 10 अगस्त को उनके घर एक नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ था, जिसका नाम दोनों ने जैन रखा है। बता दें, जैन का जन्म शादी के पूरे छह साल बाद हुआ है। दोनों अपने बच्चे को पाकर बेहद खुश हैं।
Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द
धीरज धूपर के करियर की बात करें तो अभिनेता ने साल 2009 में प्रसारित हुए सीरियल 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'बहनें', 'मिसेज तेंदुलकर', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'ससुराल सिमर का' जैसे कई सीरियल्स में काम किया था। लेकिन अभिनेता को पहचान जी टीवी के मशहूर सीरियल 'कुंडली भाग्य' में काम करके मिली थी। हालांकि, अभिनेता ने जून 2022 में इस शो को छोड़ दिया था, जिसकी वजह उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा की प्रेग्नेंसी थी। हालांकि, इस समय अभिनेता कलर्स चैनल के सीरियल 'शेरदिल शेरगिल' में सुरभि चंदना के साथ काम करते दिखाई दे रहे हैं।
Movie Release This Week: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर