फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganges Of Wasseypur Fame actor piyush mishra slams bollywood films claiming south directors intelligent

Bollywood vs South: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान

Mon, 19 Dec 2022 02:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Dec 2022 02:11 PM IST
सार

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम पीयूष मिश्रा ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशकों की तारीफ करते हुए, बॉलीवुड डायरेक्टर्स की जमकर क्लास लगाई है।  

विज्ञापन
Ganges Of Wasseypur Fame actor piyush mishra slams bollywood films claiming south directors intelligent
पीयूष मिश्रा - फोटो : Social media

विस्तार

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम अभिनेता पीयूष मिश्रा अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही अभिनेता और गायक अपने बयानों के चलते भी चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में भी पीयूष मिश्रा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया है। दरअसल, अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशकों की तारीफ करते हुए, बॉलीवुड डायरेक्टर्स की जमकर क्लास लगाई है।  

विज्ञापन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन दिनों रिलीज हो रही हिंदी फिल्मों और उनके निर्देशकों पर अभिनेता पीयूष मिश्रा का गुस्सा फूटा है। एक संस्थान से बातचीत में, गैंग्स ऑफ वासेपुर के अभिनेता ने कहा, 'दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अधिक बुद्धि रखते हैं, अधिक बुद्धिमान हैं, और बॉलीवुड निर्देशकों की तुलना में अधिक इनोवेटिव हैं। यह हमारी मूर्खता है कि हम हमेशा एक ही फॉर्मूले पर काम करते हैं।'
Prabhas: 'बाहुबली' की शादी से सलमान खान का है खास कनेक्शन! वेडिंग प्लान्स पर 'प्रभास' ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष मिश्रा बोले, 'पुष्पा जैसी दक्षिण भारत की फिल्में बहुत सारे एक्शन और आकर्षक दृश्यों के साथ उनकी पुराने फार्मूले पर ही बनी हैं, लेकिन इसे दर्शकों के सामने एक नए तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। मैंने हाल ही में शंकर के साथ 'इंडियन 2' नाम की एक दक्षिण भारतीय फिल्म में भी काम किया है। उनके साथ काम करने के अपने पहले अनुभव से मुझे एहसास हुआ कि वह कितने इनोवेटिव हैं। वह एक ही अवधारणा को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत करते हैं और संस्कृति का बेहतर प्रतिनिधित्व करते हैं।' अभिनेता ने यह भी कहा कि, 'तमिल और मलयालम जैसी दक्षिण भारतीय भाषाएं बहुत पुरानी भाषाएं और बहुत पुरानी संस्कृतियों का हिस्सा हैं, यही वजह है कि वहां के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के डीटेल्स पर बहुत अच्छी तरह से शोध करते हैं।'
Urfi Javed: इस बीमारी की वजह से हॉस्पिटल पहुंचीं उर्फी जावेद, डॉक्टर ने दी यह सलाह

विज्ञापन

पीयूष मिश्रा से जब पूछा गया कि क्या ऐसी फिल्में अभी भी बन रही हैं, जो लोगों के जीवन को गहराई से प्रभावित कर सकती हैं। इस पर 59 वर्षीय अभिनेता ने जवाब दिया और कहा कि, 'उत्तर भारत में ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाई जा रही है।' अपनी बातचीत में पीयूष ने बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी और उनकी फिल्म '3 इडियट्स' की जमकर तारीफ भी की है। अभिनेता ने फिल्मों के खिलाफ भारत में हाल ही में उभरती 'बायकॉट ट्रेंड' के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, 'यह एक हद तक सही और गलत दोनों ही है।'  
Sussanne Khan: सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed