फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका सिंह की गुहार पर दिल्ली सरकार ने फौरन भेजी मदद, कोरोना संक्रमित मां को नहीं किया जा रहा था भर्ती

Sun, 14 Jun 2020 01:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Deepika Singh mother admitted to Delhi hospital for Covid-19 after appeal to CM arvind kejriwal
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

'दीया और बाती हम' की मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां को दिल्ली के अस्पताल में आखिरकार बेड मिल ही गया। दीपिका ने इस बात जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। साथ ही बेड देने के लिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का शुक्रिया अदा भी किया है।

Deepika Singh mother admitted to Delhi hospital for Covid-19 after appeal to CM arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दीपिका सिंह ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही बाद दिल्ली सरकार ने उनकी मां की मदद की। अब उनकी मां को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभिनेत्री ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और अरविंद केजरीवाल को मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल प्रभाव से मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। 

Deepika Singh mother admitted to Delhi hospital for Covid-19 after appeal to CM arvind kejriwal
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका सिंह ने ट्वीट किया, 'मेरे ट्वीट और वीडियो पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद। आखिरकार मेरी मां को सर गंगाराम अस्पताल में दाखिला मिल गया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Singh mother admitted to Delhi hospital for Covid-19 after appeal to CM arvind kejriwal
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

बता दें कि दीपिका ने शनिवार को एक वीडियो साझा कर कहा था कि उनकी मां का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन अस्पताल उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दे रहा। बिना रिपोर्ट के अस्पताल उनकी मां को भर्ती नहीं कर रहा। उनकी मां दिल्ली के पहाड़गंज में रहती हैं। उनका परिवार संयुक्त परिवार है जिसमें करीब 45 लोग साथ ही रहते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪My mom & dad are in Delhi. The test has been done in Lady Hardinge hospital & they didn’t give reports . They only allowed my father to click its picture. I really hope the concerned personell are reading this and my mom there receives some relief. We need your help . HNO 8365 Arya Nagar , Pahar Ganj , New Delhi 110055 , Near Ashoka Hotel at Aarakashan road . @arvindkejriwal @narendramodi 🙏

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

विज्ञापन
Deepika Singh mother admitted to Delhi hospital for Covid-19 after appeal to CM arvind kejriwal
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका ने बताया था कि दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं और उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। उन्होंने सीएम केजरीवाल से गुजारिश करते हुए कहा था, 'मैं मदद चाहती हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस वक्त क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मैं बहुत तकलीफ में हूं। मेरा दो साल का बेटा है और मैं मुंबई में फंसी हूं। वहां मेरी मां को इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। मेरी बहन वहां गई है लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पा रही है। दिल्ली के लेडी हेरिटेज अस्पताल में टेस्ट कराया गया है और उसमें मां में कोरोना की पुष्टि हुई है। लेकिन इलाज के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं।'

जब अमिताभ की फिल्म के सेट से निकाले गए थे अभिषेक बच्चन, इस हरकत पर हुए थे बाहर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed