फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पॉजीटिव होने के बाद भी वापस घर लौटीं मोहिना कुमारी, जानिए क्या है वजह?

Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 13 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Mohena Kumari Singh is Back To Home From Hospital But Still Corona Positive
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आम हो या खास, कोरोना वायरस के कहर हर किसी पर दिख रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। केवल मोहिना ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद से सभी लोग अस्पताल में भर्ती थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि मोहिना घर वापस लौट आई हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Mohena Kumari Singh is Back To Home From Hospital But Still Corona Positive
mohena kumari - फोटो : social media

हालांकि मोहिना अभी भी ठीक नहीं हुई हैं। मोहिना अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं बावजूद इसके वो घर आ गई हैं। इस बात की जानकारी मोहिना ने खुद ही दी है। हालांकि इसके साथ ही मोहिना ने ये भी बताया है कि वो इस समय घर पर ही आइसोलेशन में हैं। केवल मोहिना ही नहीं बल्कि पूरा परिवार और घर का स्टाफ, सभी लोग घर पर आ गए हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Mohena Kumari Singh is Back To Home From Hospital But Still Corona Positive
mohena kumari - फोटो : social media

मोहिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। मोहिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं घर वापस आ गई हूं...लेकिन हम अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। हमें अभी नहीं पता कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने में कितने दिन और लगेंगे। हम हॉस्पिटल में करीब 10 दिनों तक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Mohena Kumari Singh is Back To Home From Hospital But Still Corona Positive
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना आगे लिखती हैं, 'मेरे शरीर में कोरोनावायरस एडमिट होने से पांच दिन पहले से था। उम्मीद है कि यह वायरस कुछ दिन और शरीर में रहेगा और अंतत: मैं इसे हराने में कामयाब हो जाऊंगी। पर तब तक हमें बहुत ही कड़े नियम फॉलो करने होंगे। वैसे अभी हम सब ठीक महसूस कर रहे हैं। सपोर्ट करने के लिए एक बार फिर आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।'

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Mohena Kumari Singh is Back To Home From Hospital But Still Corona Positive
mohena singh - फोटो : social media

बता दें कि मोहिना के परिवार में सबसे पहले उनकी सास में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हें सबसे पहले बुखार आया था जो कम ही नहीं हो रहा था। जब उनका कोरोना के लिए पहली बार टेस्ट करवाया तो वह निगेटिव आया। इसके कई दिनों तक बुखार ना उतरने की वजह से दोबारा टेस्ट करवाया गया। उनका दूसरा टेस्ट पॉजीटिव निकला। इसके बाद पूरे घर वालों और स्टाफ का भी टेस्ट करवाया गया। मोहिना के अलावा उनके सास-ससुर, परिवार के अन्य सदस्य और कुछ स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए  गए।

पढ़ें: अपने जन्मदिन पर दिशा पाटनी ने किया आदित्य ठाकरे को विश, साथ में तस्वीर भी की साझा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed