फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाष्टमी पर बंगाली लुक में नजर आईं सुष्मिता सेन की भाभी, पति संग साझा की तस्वीर

Sat, 24 Oct 2020 06:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Charu Asopa Share Photos Of Maha Ashtami Pooja In Traditional Bengali Look With Husband Rajeev Sen
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने बीते साल एक दूसरे संग शादी की थी। शादी के बाद से ही इन दोनों के रिश्ते की चर्चाएं होना शुरू हो गईं। कभी दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हुईं। तो कभी दोनों के बीच झगड़े की बातें सामने आईं। अब एक बार फिर से दोनों चर्चाओं में आ गए हैं। लेकिन इस बार ना कोई झगड़ा ना कोई प्यार। ये दोनों चर्चाओं में आए हैं दुर्गा अष्टमी की वजह से।

Charu Asopa Share Photos Of Maha Ashtami Pooja In Traditional Bengali Look With Husband Rajeev Sen
राजीव सेन, चारु असोपा - फोटो : instagram: @asopacharu

सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चारु अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं। अब हाल ही में चारु ने पति राजीव सेन के साथ दुर्गा अष्टमी मनाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Charu Asopa Share Photos Of Maha Ashtami Pooja In Traditional Bengali Look With Husband Rajeev Sen
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

चारु असोपा और राजीव सेन साझा की गई तस्वीरों में ट्रेडिशनल बंगाली लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें चारु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए चारु ने कैप्शन में लिखा है, 'दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं'। तस्वीरों में इनके फैंस दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Happy Durga ashtami 🙏

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa Share Photos Of Maha Ashtami Pooja In Traditional Bengali Look With Husband Rajeev Sen
चारु असोपा - फोटो : Instagram: @asopacharu

वहीं चारु ने अपने कुछ सिंगल तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में चारु बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। चारु का लुक उनके फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। लाल और सफेद रंग की ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी, उस पर ट्रेडिशनल ज्वैलरी चारु के लुक को कंप्लीट कर रही हैं। चारु ने इसके साथ मिडिल पार्टेड बन और डार्क लिपशेड से अपने लुक को कम्प्लीट किया है।

View this post on Instagram

Happy Durga Saptami and ashtami to everyone . 🙏 PC - husband ❤️

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on

विज्ञापन
Charu Asopa Share Photos Of Maha Ashtami Pooja In Traditional Bengali Look With Husband Rajeev Sen
चारु असोपा - फोटो : instagram: @asopacharu

गौरतलब है कि चारु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। चारु हर त्योहार को खूब अच्छे तरीके से सज धजकर मनाती हैं और हर त्योहार की तस्वीरें भी साझा करती हैं। उनके फैंस को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है।

पढ़ें: जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को सीधे ओटीटी पर लाने की कोशिशें, यहां पढ़िए खबर विस्तार से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed