फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: हितेन तेजवानी की दूसरी पत्नी हैं गौरी प्रधान, इस सुपरहिट सीरियल के दौरान मिले थे दिल

Thu, 16 Sep 2021 10:34 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 16 Sep 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Adorable love story of Hiten Tejwani and Gauri Pradhan that gives us major relationship goals
हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस गौरी प्रधान टीवी जगत का जाना माना नाम है। एक वक्त ऐसा था जब टीवी से ज्यादा उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी सुर्खियों में रहती थी। गौरी की शादी उनके  ‘रील टू रियल लाइफ’ पार्टनर हितेन तेजवानी से हुई थी। इस जोड़ी को देखने के बाद लोगों को ‘मेड फॉर ईच अदर’ वाली फीलिंग का एहसास होता है। टीवी शो ‘कुटुम्ब’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के साथ ही रियलिटी डांस शो ‘नच बलिए’ में दोनों  की शानदार केमिस्ट्री  देखी गई थी। हितेन आज भी टीवी पर लोगों की पहली पसंद हैं। लेकिन गौरी ने अपने जुड़वा बच्चों की खातिर लंबे समय तक टीवी से दूरी बना ली थी। लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने टीवी पर फिर से वापसी कर ली है। वहीं कम ही लोग जानते हैं कि हितेन-गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। चलिए गौरी प्रधान के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनकी खूबसूरत लव स्टोरी।

Birthday Special: Adorable love story of Hiten Tejwani and Gauri Pradhan that gives us major relationship goals
हितेन तेजवानी

11 महीने में ही टूट गई थी हितेन की शादी
गौरी प्रधान से शादी करने से पहले हितेन शादीशुदा थे। हितेन तेजवानी ने जब छोटे पर्दे पर एंट्री की थी, तब उनकी शादी हो चुकी थी। हितेन पत्नी को समय नहीं दे पाते थे। उनकी शादी उनके परिवार की मर्जी से हुई थी। इसलिए 2001 में हितेन को अपनी पत्नी से तलाक लेना पड़ा था। यहां तक की शादी फेल होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने खुद ली थी। ये शादी महज 11 महीने में ही टूट गई। 

Birthday Special: Adorable love story of Hiten Tejwani and Gauri Pradhan that gives us major relationship goals
हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान

एड फिल्म में हुई गौरी-हितेन की मुलाकात
साल1999 में हितेन एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए बेंगलुरु जा रहे थे, तब एयरपोर्ट पर उन्होंने पहली बार गौरी प्रधान को देखा था। गौरी भी उस समय की उभरती हुई टीवी एक्ट्रेस थीं। दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। इसके बाद वह फिर साल 2002 में एक साबुन का ऐड में मिले। ऐड के दौरान सेट पर गौरी एकदम शांत रहती  और किताबें पढ़ती रहती थीं। गौरी को ऐसे देखकर हितेन की उनसे बात करने की हिम्मत भी नहीं होती थी, जबकि हितेन उनसे बात करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Adorable love story of Hiten Tejwani and Gauri Pradhan that gives us major relationship goals
हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान

कुटुम्ब से हुआ प्यार
टीवी पर उस दौर का सबसे चर्चित टीवी सीरियल 'कुटुम्ब' में हितेन और गौरी को लीड रोल मिला, ये दोनों की तीसरी मुलाकात थी। लेकिन गौरी को हितेन बिलकुल पसंद नहीं थे, क्योंकि हितेन बहुत बातें किया करते थे। लेकिन जैसे जैसे दिन बीते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों ही एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। इस दौरान सेट पर कम ही लोगों के पता था कि हितेन शादीशुदा हैं। लेकिन हितेन ने गौरी से ये बात छुपाई नहीं थी।

विज्ञापन
Birthday Special: Adorable love story of Hiten Tejwani and Gauri Pradhan that gives us major relationship goals
हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान - फोटो : social media

लिव-इन- रिलेशनशिप में रहे दोनों
गौरी-हितेन अब एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों ने फैसला किया की शादी से पहले लिव-इन- रिलेशनशिप में रहेंगे। दो साल साथ रहने के बाद एक दिन मौका देखकर हितेन ने गौरी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। साल 2004 में हितेन और गौरी ने शादी कर ली और साल 2009 दोनों के जुड़वां बच्चों नेवान और कात्या को जन्म हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed