समय-मेधा डेटिंग रूमर्स: क्या दिसंबर में शादी करेंगे कॉमेडियन और अभिनेत्री? वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली
Samay Raina and Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री मेधा शंकर पिछले काफी समय से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट कथित तौर पर रेडिट का है। पोस्ट में एक यूजर ने दावा किया है कि वह समय रैना के परिवार के काफी करीब है। यूजर के मुताबिक, उसने समय की मां से बातचीत की है और इस दौरान उसे पता चला कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं।
हालांकि, इस वायरल पोस्ट की अभी तक समय रैना या मेधा शंकर ने पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि शादी को लेकर किया जा रहा दावा कितना सच है।
देखें पोस्ट-
Samay Raina is set to marry Medha Shankr this December.👀❤️
As per a Reddit post, someone close to Samay Raina’s family says Samay wants to marry Medha Shankr this December, confirmed by his mother after speaking to him last night. For anyone who doesn’t know, Samay and Medha… pic.twitter.com/mHwmyecPyoविज्ञापन विज्ञापन— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 17, 2026
- समय रैना और मेधा शंकर के अफेयर की खबरें काफी समय से सामने आती रही हैं।
- दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली।
- हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धुंधली तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बारे में दावा किया गया कि इसमें समय और मेधा स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में साथ नजर आ रहे हैं।
- मेधा शंकर हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' सीजन 2 में भी नजर आई थीं।
- शो में उन्होंने वरुण धवन और शेरॉन वर्मा के साथ पैनल का हिस्सा बनकर हिस्सा लिया था।
- मेधा की इस मौजूदगी के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 अपडेट्स: गुल्लू बने घर के नए कैप्टन, किस बात पर भिड़े माही और मैरी कॉम?