फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan Emotional After Listening Contestant How In Laws Attempt To Burn Her

केबीसी 18: सास ने की जिंदा जलाने की कोशिश, बेटी से भी किया जुदा; प्रतियोगी की कहानी सनुकर बिग बी ने कही ये बात

Fri, 18 Sep 2026 12:54 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 PM IST
सार

Kaun Banega Crorepati 18: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में कपिला तनेजा आईं, जिनकी कहानी सुनकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। आइए जानते हैं कि उन्होंने शो में ऐसा क्या बताया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan Emotional After Listening Contestant How In Laws Attempt To Burn Her
केबीसी 18 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर भावुक हो गए। दरअसल, शो में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली कंटेस्टेंट कपिला तनेजा आईं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी के सामने अपने साथ हुए घरेलू हिंसा का भयावह अनुभव शेयर किया। कपिला ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह पिछले 24 वर्षों से अपनी बेटी से अलग रह रही हैं।
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan Emotional After Listening Contestant How In Laws Attempt To Burn Her
कपिला तनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
'केबीसी 18' में कपिला ने सुनाई कहानी
एपिसोड के दौरान कपिला ने बताया, 'ससुराल में मुझे जलाने की कोशिश की गई थी। मेरी लव मैरिज थी और वह भी इंटर कास्ट। ससुराल वाले दहेज चाहते थे, लेकिन मेरी वजह से ऐसा नहीं हो पाया। जब तक मेरी सास घर से बाहर थीं, सब ठीक रहता था, लेकिन उनके वापस आते ही मेरी परेशानी और ताने बढ़ जाते थे। आखिरकार उन्होंने पूरी तैयारी कर ली और मुझ पर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती से आग लगा दी।'
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan Emotional After Listening Contestant How In Laws Attempt To Burn Her
केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे कपिला ने खुद को बचाया
एपिसोड में कपिला ने आगे बताया, 'सर्दियों का मौसम था, इसलिए मेरी साड़ी का पल्लू और स्वेटर मेरे शरीर से चिपक गए थे। किसी तरह मैंने उन्हें हटाया और पानी की टंकी में कूद गई। फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया।'

उनकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए और बोले, 'यह कहना कि उनके साथ अन्याय हुआ है, बहुत छोटी बात होगी। हम बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि किसी भी महिला को कभी ऐसे हालात या ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।'
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan Emotional After Listening Contestant How In Laws Attempt To Burn Her
अमिताभ बच्चन-केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन ने क्या दिया आशीर्वाद?
कपिला ने यह भी बताया कि उनकी एक बेटी है, जिसे उन्होंने आखिरी बार अस्पताल में देखा था। प्रतियोगी ने कहा कि पिछले 24 वर्षों में उन्होंने न तो अपनी बेटी को देखा और न ही उसकी आवाज सुनी है। कपिला के मुताबिक, उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया। 

इसके बाद कपिला ने अमिताभ बच्चन से अपनी बेटी के लिए कुछ आशीर्वचन देने की अपील की। होस्ट ने जवाब दिया, 'मैं उन्हें आशीर्वाद देने की स्थिति में तो नहीं हूं, लेकिन इस प्रोग्राम के जरिए वह किसी न किसी तरह हमसे जरूर जुड़ रही होंगी। इसलिए, मैं बस इतना ही कहूंगा कि प्लीज़ अकेली मत रहिए, आपकी मां जिंदा हैं और यहीं हैं। एक बच्चे के लिए सबसे कीमती, जरूरी और मायने रखने वाला शब्द 'मां' है। जब आप 'मां' कहेंगी, तो आपको एहसास होगा कि समाज में मां की क्या जगह है। बस एक बार 'मां' कहिए और आपकी मां आप तक पहुंच जाएंगी।'

Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan Emotional After Listening Contestant How In Laws Attempt To Burn Her
'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
कौनसे सवाल पर कपिला ने छोड़ा गेम
कपिला ने 'सुपर संदूक' में जीती रकम को लाइफ़लाइन के बदले इस्तेमाल न करने का फैसला किया और 7.5 लाख रुपये जीते। इसके अलावा उन्हें 90 हजार रुपये का बोनस भी मिला। हालांकि, 12वें सवाल पर उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed