टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की धूम है। डांस से लेकर गेम तक हर तरह के रियलिटी शोज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है।
KBC 13: बचपन में पिता संग मुश्किल भरा था श्रीजेश का रिश्ता, बोले- जब मेडल मिला तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीजेश ने कहा कि, 'बचपन में थोड़ा मुश्किल था क्योंकि मैं बहुत शैतानी करता था, मारता था बहुत ज्यादा। जिस दिन मुझे स्पोर्ट्स होस्टल सलेक्शन के लिए कलेक्टर आ गया उस दिन पापा ने पूछा कि क्या करना है तो मैंने कहा कि मुझे स्पोर्ट्स खेलना है, मैं जा रहा हूं। मैंने हॉकी शुरू किया और गोल्डकीपर बना'।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
श्रीजेश ने कहा कि, 'गोल्ड किपिंग थोड़ी महंगी होती है, आपको जो पैड खरीदना है उसके लिए पैसा लगता है और हम लोग किसान परिवार से हैं तो एक टाइम के लिए पैसा उठाना मुश्किल होता है। हमारे घर में इनकम होता है और गाय होता है तो उसको बेच कर पापा ने मेरे लिए पैसे भेजे थे'। आगे उन्होंने कहा कि, 'अभी तक मैंने कोई भी चीज अपने पापा को नहीं दी थी लेकिन जब मेडल मिला तो मैंने उन्हें पहना दिया और कहा कि ये आपके लिए है'।
श्रीजेश की बातें सुनकर सभी जोर जोर से तालियां बजाने लगे। इसके साथ ही शो में नीरज और श्रीजेश ने खूब मस्ती की। एक और वीडियो में नजर आया कि नीरज और श्रीजेश अमिताभ बच्चन से अपनी एक फिल्म का डायलॉग हरियाणवी में बोलने का आग्रह करते हैं। इस पर बिग बी जंजीर फिल्म का डायलॉग हरियाणवी में बोलकर दिखाते हैं जिसे सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को प्रसारित हुए कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण और फराह खान मेहमान बनकर पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का जिक्र किया जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे इलाज के लिए जरूरी एक इंजेक्शन लगाया जा सके। कार्यक्रम में दोनों ने 25 लाख की राशि जीतीं। साथ ही बिग बी ने भी उस बच्चे के इलाज लिए राशि देने का वादा किया।