मशहूर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन सोमवार 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस शो में हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। मालूम हो कि ये केबीसी का 13वां सीजन होगा। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के इस सीजन में काफी बदलाव किए गए हैं।
{"_id":"61238e9d8ebc3e7a0f569e6f","slug":"kaun-banega-crorepati-13-kbc-13-will-start-from-today-know-where-are-the-winners-of-the-show-so-far","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: कोई करता है बिजनेस तो कोई बना अधिकारी, जानें कहां हैं केबीसी के अबतक के विजेता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: कोई करता है बिजनेस तो कोई बना अधिकारी, जानें कहां हैं केबीसी के अबतक के विजेता
Tue, 24 Aug 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि मोहन सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि मोहन सैनी
साल 2001 में अमिताभ बच्चन KBC जूनियर लेकर आए थे। इस सीजन में कंटेस्टेंट रवि मोहन सैनी ने हॉट सीट पर बैठ बाजी मारी थी। रवि की उम्र उस वक्त 14 साल के थी इसके बाद रवि ने कड़ी मेहनत कर आईपीएस अफसर बन गए।

राहत तस्लीम
- फोटो : सोशल मीडिया
राहत तस्लीम
केबीसी सीजन 4 में कंटेस्टेंट राहत तस्लीम शो की विनर रहीं। वह झारखंड से आईं राहत बेहद गरीब परिवार से थीं उन्होंने बताया कि जब वह अपने मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं तो उनकी शादी कर दी गई। लेकिन उन्होंने केबीसी में जाने का मन बनाया और शो को जीतकर आईं। फिलहाल राहत गार्मेंट का काम करती हैं। बात करें शो के तीसरे सीजन की तो इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस शो में कोई भी कंटेस्टेंट विनिंग अमाउंट तक नहीं पहुंच पाया और शो को गिरती टीआरपी के चलते बीच में ही बंद करना पड़ा।

सुशील कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशील कुमार
सुशील कुमार ने 2011 के पांचवें सीजन में 5 करोड़ रुपए की रकम के साथ जीत हासिल की। सुशील बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी से संबंध रखते हैं। छह हजार महीने की नौकरी करने वाले सुशील कुमार ने ईनाम के पैसे से अपना पुश्तैनी मकान ठीक किया और अपने भाइयों को बिजनेस शुरू करावाया। सुशील कुमार मौजूदा वक्त में बिहार चंपारण में एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो समाजसेवा के काम में लगे हुए हैं।

सुनमीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनमीत कौर
सीजन 6 में बड़ी कंटेस्टेंट सुनमीत कौर की कहानी सुनने को मिली कि उनके ससुराल वाले उन्हें फैशन डिजाइनिंग आगे करियर के लिए मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन सुनमीत ने ठान लिया था वह अपना सपना पूरा करके रहेंगी। इसके लिए उन्होंने केबीसी के प्लेटफॉर्म को चुना और अपना काम शुरू किया। केबीसी सीजन-6 जीता में उन्होंने अपने उस ज्ञान का इस्तेमाल किया जिससे वो बच्चों को पढ़ाती थी। सुनमीत ने बतौर विजेता 6 करोड़ जीते थे और अब सुनमीत इंडिपेंडेंट हैं और अपना फैशन हाउस चला रही हैं।