फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर पहुंची ‘फोन भूत’ की टीम, खास अंदाज में उतारा सभी घरवालों का भूत

Sun, 30 Oct 2022 12:22 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 30 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को दर्शक लगातार काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के हर एपिसोड में दर्शकों को कई हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Phone Bhoot team reached the BB house and had lots of fun with contestants and host salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को दर्शक लगातार काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के हर एपिसोड में दर्शकों को कई हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए भी वीकएंड एपिसोड में भी दर्शकों को काफी कुछ मजेदार देखने को मिला। दरअसल, वीकेंड एपिसोड फोन भूत की स्टार कास्ट बतौर मेहमान नजर आईं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ, एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अभिनेता इशान खट्टर बिग बॉस के मंच पर पहुंचे।

Bigg Boss 16: Phone Bhoot team reached the BB house and had lots of fun with contestants and host salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

बतौर मेहमान बिग बॉस में नजर आए तीनों कलाकारों ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान जहां कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ उनके मशहूर गाने टिप टिप बरसा पानी पर जमकर ठुमके लगाए, तो वहीं सलमान खान की भूतों से बातचीत भी कराई। इतना ही नहीं सलमान खान के साथ मस्ती मजाक करने के बाद तीनों कलाकार बिग बॉस के घर के अंदर सभी घरवालों से मिलने भी पहुंचे।

Bigg Boss 16: गौतम विग के एक फैसले के खिलाफ हुए घरवाले, एक्टर को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 16: Phone Bhoot team reached the BB house and had lots of fun with contestants and host salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

बिग बॉस के घर पहुंचे इन कलाकारों ने ना सिर्फ घरवालों के साथ धमाल मचाया बल्कि सभी घरवालों के अंदर मौजूद अलग-अलग तरह की भूत भी उतारे। दरअसल घर के अंदर पहुंचते ही कटरीना ने सभी घर वालों को बताया कि वह एक झाड़ू की मदद से घर के सदस्यों के अंदर मौजूद भूत को भगा सकते हैं, जिसके बाद सभी घर वालों ने एक-एक कर एक-दूसरे के अंदर मौजूद तरह-तरह के भूत को झाड़ू से दूर भगाया।

Vaishali Thakkar Case: राहुल नवलानी की पुलिस रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Phone Bhoot team reached the BB house and had lots of fun with contestants and host salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

ज्यादातर घर के सदस्यों ने गौतम विग के अंदर मौजूद कैप्टेंसी, खुदगर्जी और स्वार्थ के भूत को भगाया। वहीं शिव में शालीन के अंदर मौजूद फेकनेस और दिखावे के भूत को भगाया। इसके अलावा अंकित ने सुंबुल और अपने अंदर मौजूद गुम रहने के भूत को भगाया। दरअसल वीकएंड एपिसोड में गौतम विग कैप्टेंसी के बदले सभी घरवालों का राशन दांव पर लगा दिया, जिसके बाद घर के सभी सदस्य उनके खिलाफ हो गए और लगातार उन्हें खरी-खोटी सुनाते नजर आए।

Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed