टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन हर रोज दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज दे रहा है। शो के हर नए एपिसोड में फैंस को कुछ ना कुछ नया और मजेदार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर घर में कई सारे हंगामे और विवाद देखने को मिले। इतना ही नहीं गौतम विग के एक फैसले की वजह से सभी घरवाले ना सिर्फ उनके खिलाफ हो गए, बल्कि गौतम को जमकर खरी-खोटी भी सुनाते नजर आए।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
दरअसल, शो का लेटेस्ट एपिसोड हेलोवीन थीम पर बेस्ड नजर आया, जिसके तहत घर के सभी सदस्य हेलोवीन गेटअप में दिखाई दिए। इस दौरान घरवालों से रूबरू हुए सलमान खान ने सभी घर वालों को अलग-अलग टास्क करने को दिए। इसके दौरान सलमान ने सबसे पहले निमृत से कहा कि वह शिव के कमरे में मौजूद खाली बेड को ले सकती हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें अपने साथ कमरे में मौजूद सारा राशन भी लेकर शिव के कमरे में आना पड़ेगा। इस पर निमृत नए बिस्तर के लिए राशन की कुर्बानी देने से मना कर देती हैं।
Vaishali Thakkar Case: राहुल नवलानी की पुलिस रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
3 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
इसके बाद सलमान गौतम विग को भी ऐसा ही एक ऑफर देते हैं। हालांकि अभिनेता गौतम को बिस्तर की जगह कैप्टेंसी चुनने के लिए कहते हैं। दरअसल, सलमान खान गौतम से कहते हैं कि उन्हें अगले हफ्ते घर का कप्तान बना दिया जाएगा, लेकिन इसके बदले उन्हें सभी घरवालों का पूरा राशन दांव पर लगाना होगा। सलमान की बात सुन शुरुआत में तो गौतम इससे साफ इनकार कर देते हैं। लेकिन बाद में सोच विचार करने के बाद वह कैप्टेंसी के बदले राशन का बलिदान देने के लिए तैयार हो जाते हैं।
Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल
4 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
गौतम के इस फैसले से सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं और एक के बाद एक सभी उनपर गुस्सा करते नजर आए। एक तरफ जहां अर्चना कहती है कि गौतम उनकी नजर में गिर गए हैं तो वहीं अब्दु भी नाराज होकर कहते हैं कि हमें ऐसा कप्तान नहीं चाहिए जो सभी का खाना छीन ले। वहीं, साजिद खान भी काफी गुस्सा करते दिखाई दिए। इस दौरान साजिद खान गौतम से कहते हैं कि अब तू मेरा क्रोध देखेगा। साथ ही वह गुस्से में काफी अपशब्द भी कहते दिए नजर आए। वहीं, घरवालों की नाराजगी को देखते हुए गौतम बिग बॉस से अपनी फैसला बदलने मांग करते हैं लेकिन बिग बॉस उनकी एक नहीं सुनते और उन्हें घर का नया कैप्टेन नियुक्त कर देते हैं।
First Stunt Woman: पेट में पांच महीने का गर्भ और छत से लगा दी छलांग, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी