टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के आत्महत्या मामले में राहुल नवलानी नाम के शख्स को रिमांड पर लिया था। एक्ट्रेस के पूर्व प्रेमी राहुल पर आरोप है कि वैशाली उसी की वजह से डिप्रेशन में चल रही थी जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राहुल पुलिस की रिमांड पर था लेकिन अब यह रिमांड खत्म हो चुकी है। फिलहाल पुलिस के हाथ अब तक कोई भी बड़ा सबूत नहीं लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में मिले आईफोन के लॉक होने की वजह से भी पुलिस को आगे की जांच में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
{"_id":"635d6ab5270b53253c42062c","slug":"vaishali-thakkar-suicide-case-court-sent-rahul-navlani-in-judicial-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaishali Thakkar Case: राहुल नवलानी की पुलिस रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Vaishali Thakkar Case: राहुल नवलानी की पुलिस रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
Sat, 29 Oct 2022 11:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
राहुल नवलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली ठक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंदौर स्थित अपने आवास पर एक्ट्रेस ने 16 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने पांच पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें वैशाली ने राहुल को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। घटना के बाद से ही राहुल और उसकी पत्नी फरार थे, लेकिन पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
Ram Setu Box Office Collection Day 5: अक्षय की 'राम सेतु' को मिला वीकएंड का फायदा! पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
Ram Setu Box Office Collection Day 5: अक्षय की 'राम सेतु' को मिला वीकएंड का फायदा! पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
वैशाली ठक्कर, राहुल नवलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, उसकी पत्नी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तारी के बाद राहुल 28 अक्तूबर तक पुलिस की रिमांड पर था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूछताछ में अब तक पुलिस कोई खास जानकारी नहीं जुटा पाई है।
Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल
Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली ठक्कर, निशांत मलकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में वैशाली के दोस्त और को-एक्टर निशांत मलकानी ने एक्ट्रेस को लेकर कई बातें बताई थीं। निशांत ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया था कि वैशाली ठक्कर डिप्रेशन का शिकार थीं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वह साइकेट्रिस्ट से मेडिकल हेल्प भी ले रही थीं। साक्षात्कार में उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि राहुल अक्सर वैशाली के इंटीमेट तस्वीरों को उसके होने वाले पति को दिखाने की धमकी देता था।
Puneeth Rajkumar: कर्नाटक रत्न से सम्मानित होंगे पुनीत राजकुमार, कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ये सितारे
Puneeth Rajkumar: कर्नाटक रत्न से सम्मानित होंगे पुनीत राजकुमार, कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ये सितारे