{"_id":"635e9731860f6b28ac7d9b39","slug":"bigg-boss-16-manya-singh-accused-soundarya-sharma-of-ruining-her-career-made-shocking-revelations-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या सिंह ने साधा सौंदर्या शर्मा पर निशाना, कहा- उन्होंने मेरा करियर…","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या सिंह ने साधा सौंदर्या शर्मा पर निशाना, कहा- उन्होंने मेरा करियर…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 30 Oct 2022 08:58 PM IST
सार
मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह हाल ही में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
Link Copied
मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह हाल ही में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो में दर्शकों का मनोरंजन करने आईं मान्या का सफर काफी जल्दी खत्म हो गया। शो के दौरान बिग बॉस के घर में रहीं मान्या का लगातार शो की सदस्य और एक्ट्रेस सौंदर्या के साथ विवाद देखने को मिला। वहीं, अब बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या ने सौंदर्या पर निशाना साधा है।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
मान्या ना सिर्फ सौंदर्या पर कई गंभीर आरोप लगाए बल्कि एक्ट्रेस पर उनका करियर बर्बाद करने तक का इल्जाम लगा डाला। मान्या ने कहा कि सौंदर्या ने एक एजेंसी को उनके बारे में कई झूठी बातें बताकर उनका करियर खराब करने की कोशिश की। मान्या ने बताया कि, "मैं पहली बार एक ऑडिशन में सौंदर्या से मिली थी। इस दौरान सौंदर्या ने मेरी एजेंसी से कहा था कि मैं विक्टिम कार्ड खेल रही थी और जिसकी वजह से मुझे अपने करियर में एक कठिन दौर देखना पड़ा।"
मान्या और सौंदर्या के बीच उनके खराब संबंध की झलक रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखने को मिली थी। बिग बॉस के घर में रहते हुए भी मान्या ने सौंदर्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। वहीं, शो से बाहर आते ही उन्होंने कृष्णा अभिषेक द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बज' में भी शो से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इस दौरान मान्या ने सौंदर्या और गौतम के रिश्ते को लेकर भी अपनी राय रखी।
मान्या ने कहा कि, "सौंदर्या और गौतम एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने की काफी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि लोगों को उनके बीच सच्चा प्यार नजर आता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गौतम के लिए सौंदर्या कभी भी अच्छी नहीं हो सकती। मान्या ने कहा कि, "मैं गौतम के बारे में काफी प्रोटेक्टिव हूं और हम एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। मुझे भरोसा है कि सौंदर्या उसके लिए अच्छी नहीं है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।