बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत' की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म चार नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को हिट कराने के लिए 'फोन भूत' की पूरी टीम लगातार इसका प्रमोशन कर रही है। हाल ही में फिल्म के कलाकार कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर फिल्म बिग बॉस शो में फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे।
Filmy Wrap: ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू और थिएटर्स में फिर रिलीज होगी DDLJ, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
2 of 4
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब तीनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच से पहले एक टीवी चैनल पर नजर आए। इस दौरान तीनों ने स्टूडियो में क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। जहां एक ओर कटरीना ने बैटिंग की। वहीं, ईशान और सिद्धांत फील्डिंग करते दिखे। कटरीना के लिए भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह बॉलिंग कर रहे थे।
Star Kids: फैंस को नहीं हुआ है इन स्टार किड्स का दीदार, एक ने 2015 अब तक बच्चों को रखा है कैमरे की नजर से दूर
3 of 4
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बॉल कटरीना से मिस हो गई लेकिन इसके बाद वह कई शानदार शॉट खेलती भी नजर आईं। आखिरी बॉल पर जब हरभजन ने छह रन बनाने की बात कही तो कटरीना ने शानदार शॉट लगाते हुए उनकी गेंद पर छक्का जड़ दिया। बता दें कि भारत और अफ्रीका बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बहुत कम स्कोर बनाया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में महज 133 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद शेष रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
No Entry Sequel: फिल्म से सलमान के बाहर होने की खबर पर पहली बार बोले अनीस बज्मी, कहा- अगर वह नहीं चाहते तो...
4 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आई थीं। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, अब वह फोन भूत के साथ दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। साथ ही वह मैरी क्रिसमस में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा वह सलमान खान के साथ अगले साल 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखेंंगी।
Urfi Javed: पारस कलनावत को फिर से डेट कर रहीं उर्फी जावेद! एक्ट्रेस ने बताई क्या है सच्चाई