फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: घर से बाहर आते ही उमर रियाज ने गीता कपूर पर किया पलटवार, कहा- मुझे नीचा दिखाने….

Mon, 10 Jan 2022 10:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 10:52 PM IST
सार

टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को रोजाना कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में शो के बीच एपिसोड में हुए एलिमिनेशन ने दर्शकों को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz give answer to geeta kapoor for questioning on his profession said you tries me to humiliate on national tv
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को रोजाना कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में शो के बीच एपिसोड में हुए एलिमिनेशन ने दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शो के बीच एपिसोड में मेकर्स ने फिनाले वीक में अपनी जगह बना चुके उमर रियाज को घर से बेघर कर दिया। शो के बीते एपिसोड्स में प्रतीक सहजपाल के साथ हाथापाई करना उम्र को महंगा पड़ गया। अपने इसी रवैए के चलते उमर को ट्रॉफी के इतने करीब पहुंचकर भी शो से बाहर होना पड़ा। उमर के घर से यूं बाहर होने से उनके फैंस भी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। वहीं, कई फैंस ऐसे भी हैं जो उमर के इस एविक्शन पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इसी बीच घर से बाहर आते ही उमर रियाज ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। दरअसल रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में पैनलिस्ट बनकर आईं मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने उमर के पेशे पर सवाल उठाया था। गीता के इसी सवाल का जवाब देते हुए उमर ने ट्विटर पर उन पर पलटवार किया।

Bigg Boss 15: Umar Riaz give answer to geeta kapoor for questioning on his profession said you tries me to humiliate on national tv
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

बीते एपिसोड में नजर आईं कोरियोग्राफर गीता कपूर ने उमर के आक्रामक बर्ताव पर कहा था कि आपका आक्रामक रवैया देख मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आपके जैसा डॉक्टर मेरा इलाज करें। गीता की इस टिप्पणी पर जहां उमर रियाज काफी नाराज नजर आए तो वहीं उनके फैंस ने भी उमर का जमकर समर्थन किया।



 

Bigg Boss 15: Umar Riaz give answer to geeta kapoor for questioning on his profession said you tries me to humiliate on national tv
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

गीता की इस टिप्पणी पर अपना पक्ष रखते हुए उमर ने ट्वीट किया, “आपने एक डॉक्टर के रूप में मेरा काम और एक रियलिटी शो में मेरे बर्ताव को एक साथ जोड़ते हुए मुझे जज किया है। मेरा रिएक्शन हमेशा से मेरे ऊपर हुए एक्शन पर आधारित रहा .है जिसे आप समझ नहीं पाईं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपने मेरे बारे में एक ऐसी धारणा बनाने के लिए मुझे नेशनल टेलीविजन पर नीचा दिखाने की कोशिश की।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz give answer to geeta kapoor for questioning on his profession said you tries me to humiliate on national tv
सबा खान, उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

उमर ने आगे कहा, “गीता मैम मैं आपको अपने असली रवैए के बारे में बताना चाहता हूं। जब पूरे देश में कोरोनावायरस ने दस्तक दी थी तब मैंने अपनी परवाह किए बिना देश और अपने लोगों की सेवा के लिए पूरे दिन काम किया। क्योंकि यह मुझे विरासत में मिला है। दूसरों की सेवा करना और अपने बारे में नहीं सोचना यही मेरा बर्ताव रहा है।”

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz give answer to geeta kapoor for questioning on his profession said you tries me to humiliate on national tv
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा उमर ने शो से बाहर आने के बाद अपने सभी फैंस को शुक्रिया भी कहा। अपने फैंस के लिए ट्वीट करते हुए उमर ने लिखा “मेरी जनता मेरी आर्मी मुझे बाहर निकाल दे, ऐसा नहीं हो सकता। मैं देश और दुनिया में अपने हर फैन को धन्यवाद कहना चाहता हूं। बिग बॉस का यह सफर वाकई शानदार था लेकिन आप लोगों के बिना मैं इसे जी नहीं पाता। मुझे अब और आगे जाना है मैं जल्द ही आपकी स्क्रीन पर लौटूंगा। तब तक प्यार करते रहिए, सुरक्षित रहिए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए। यह डॉक्टर हमेशा आपके दिलों में रहेगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed