कलर्स टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जल्द ही फिनाले होने वाला था लेकिन इसी बीच सलमान खान के इस शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आया है, जिसने अब घरवालों को खुश कर दिया है। सलमान खान के इस शो को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन इस ट्विस्ट के बीच भी घर में मौजूद लव बर्ड्स यानी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आए हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन अब करण और तेजस्वी आपस में सिर्फ लड़ते-झगड़ते नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे को भला-बुरा सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इस लड़ाई के बाद करण इतना टूट जाते हैं कि वह रोने तक लग जाते हैं।
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच फिर हुई लड़ाई, एक्टर ने रोते हुए कहा- कोई किसी का नहीं होता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, चैनल ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी बुरी तरह लड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की गेम को डर्टी बताती हैं, जिस पर करण कुंद्रा भड़क जाते हैं। वह तेजस्वी की बात का जवाब देते हुए कहते हैं कि ये तुम्हारे दिमाग की गंदगी है। इतना ही नहीं, तेजस्वी प्रकाश की बातें सुनकर करण कुंद्रा ये तक कह देते हैं कि इससे पहले वह जिंदगी में इतना ज्यादा टॉर्चर नहीं हुए हैं।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा से कहती हैं कि वह उन्हें सिक्योर फील नहीं करवा पा रहे हैं और इस पर करण कुंद्रा कहते हैं कि तुम्हें अगर मैं सिक्योर महसूस नहीं करवा पा रहा हूं तो आप प्लीज अपने फैसले खुद लें। तू क्या चाहती हूं मैं अपना आपा खो दूं। इसके आगे करण कुंद्रा रोते हुए ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि यहां पर फैमिली के अलावा कोई किसी का नहीं होता। बिग बॉस का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।