फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mahhi Vij Fight With Young DSA in Bigg Boss 20 Who will be the next Captain Know details

बिग बॉस 20: अब किससे भिड़ीं माही विज? नया कैप्टन चुनने की प्रक्रिया शुरू; काजी ने मजाक करते हुए किया योग

Thu, 15 Oct 2026 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के अगले एपिसोड में काफी हंगामा होने वाला है। इस शो में भी माही विज हाइलाइट होने वाली हैं। जानें अगले एपिसोड में और क्या होगा खास?
 

विज्ञापन
Mahhi Vij Fight With Young DSA in Bigg Boss 20 Who will be the next Captain Know details
बिग बॉस 20 - फोटो : colorstv

विस्तार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने शो के अगले एपिसोड के नए प्रोमो जारी किए हैं। प्रोमो में माही विज और यंग डीएसए की जुबानी जंग हुई है। वहीं नए कैप्टन को चुनने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की गई है। मनीष, काजी और गुल्लू ने योग करते हुए मजाक किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Mahhi Vij Fight With Young DSA in Bigg Boss 20 Who will be the next Captain Know details
बिग बॉस 20 - फोटो : colorstv
यंग और माही के बीच हुई जुबानी जंग
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि माही विज और यंग डीएसए के बीच बातों-बातों में विवाद हुआ है। माही कहती हैं कि लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सामने नहीं खेलती, तुम आओ ना सामने से खेलने के लिए। वो छह फुट का बंदा आया, उससे पांच फुट की लड़की ने लड़ाई कर ली। तुम तो कुछ कर भी नहीं पाए। इस पर यंग डीएसए कहते हैं कि बात करने बात नहीं है। पीछे से बात करने की आदत है। इस पर माही कहती हैं कि छाती ठोक के मर्द बनो पहले, औरतों वाले काम बंद करो। 

इमरान खान: बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे अभिनेता, मुंबई पुलिस से मिला था भारत छोड़ने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahhi Vij Fight With Young DSA in Bigg Boss 20 Who will be the next Captain Know details
बिग बॉस 20 - फोटो : colorstv
यंग ने कही घर भेजने की बात
इस पर यंग कहते हैं कि बर्तन उठाना नहीं आता, बोलती हैं कि ट्रॉफी उठाउंगी। इस पर माही कहती हैं कि वो तो मैं लेकर जाउंगी। यंग कहते हैं चलते हुए तुम्हारी तरह मेरी हड्डियां नहीं कांपती हैं। इस पर माही कहती हैं कि छोटा बेबी पैंट गिर जाएगी तेरी, पैंट संभाल। इस पर यंग कहते हैं कि आप टेंशन मत लो, मैं तुम्हें जल्द ही तुम्हारे घर भेज दूंगा। 
विज्ञापन

Mahhi Vij Fight With Young DSA in Bigg Boss 20 Who will be the next Captain Know details
बिग बॉस 20 - फोटो : colorstv
कैप्टन चुनेंगे अगला कैप्टन
एक दूसरे प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि घर के चार सदस्य हैं, जो अब तक कैप्टन बन चुके हैं। आज इनके पास ही यह अधिकार होगा कि यह घर का अगला कैप्टन चुनेंगे। मगर पावर ऑफ सेलेक्शन से नहीं, पावर ऑफ एलिमिनेशन से। इसके बाद आसिफ खान, उदिति सिंह, यंग डीएसए और गुल्लू यह बताते हैं कि एक कैप्टन में क्या खासियत होनी चाहिए।

Mahhi Vij Fight With Young DSA in Bigg Boss 20 Who will be the next Captain Know details
बिग बॉस 20 - फोटो : colorstv
योग करते वक्त किया मजाक
एक दूसरे प्रोमो में मनीष घर में योग करते हैं। उनके साथ काजी तौकीर और गुल्लू भी योग करने का नाटक करते हैं। जहां मनीष सीरियस होकर योग करते हैं, वहीं काजी मजाक करते हैं। इसी तरह से गुल्लू भी मजाक करते हैं। तीनों को देखकर बाकी प्रतिभागी खुश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed