बिग बॉस 15 अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच का लड़ाई-झगड़ा देखकर हर कोई हैरान है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स लड़ाई करने से लेकर गाली देने तक, बिग बॉस के हर नियम को तोड़ रहे हैं और ये बात अब कंटेस्टेंट्स के लिए आम हो गई है, जिस वजह से आज बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को सजा देते नजर आए। आज के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को नियम तोड़ने का हरजाना भुगतना पड़ा। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन सजा एक साथ दी, जिसके बाद घर का पूरा माहौल ही बदल गया।
Bigg Boss 15: विधि पांड्या को घर से बेघर होते देख फूट-फूटकर रोईं तेजस्वी प्रकाश, बोलीं- तू जा यहां से…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बेघर हुईं डोनल और विधि
इस दौरान घर में मौजूद सभी सदस्यों ने डोनल बिस्ट और विधि पांड्या का नाम लिया। खास बात ये है कि, विधि और डोनल ने सभी सदस्यों का विरोध ना करते हुए उनके फैसले का सम्मान किया और खुद भी अपना ही नाम लिया। इसके बाद घर का मौहल काफी ज्यादा इमोशनल हो गया। इस दौरान विधि और डोनल ने सभी कंटेस्टेंट को शानदार गेम खेलने को कहा।
तेजस्वी और करण कुंद्रा हुए इमोशनल
मिड वीक एविक्शन की इस प्रक्रिया के बाद डोनल और विधि सबसे मिलीं। इस दौरान विधि से मिलते हुए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी ज्यादा इमोशनल हुए। जब विधि तेजस्वी से गले मिल रही थीं, तब तेजस्वी रोने लग गईं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने विधि से ये भी कहा कि, तू जा यहां से। ये बात विधि ने जय और विशाल को बताई। विधि ने कहा कि, तेजा (तेजस्वी) ने मुझे भगा ही दिया। उसने इमोशनल होते हुए मुझसे कहा, ‘तू जा यहा से।’ इतना ही नहीं, विधि को जाते हुए देखकर करण भी फूट-फूटकर रोने लगे थे।
इसके अलावा, बिग बॉस की तरफ से मुख्य घरवालों यानी प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, अकासा, जय भानुशाली, शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन को भी सजा दी गई। बिग बॉस ने इन सदस्यों को मुख्य घर से बेघर कर दिया और फिर उन्हें जंगलवासियों के साथ रहने का आदेश दिया गया। इतना ही नहीं, निशांत के हाथों बिग बॉस ने मुख्य घर का ताला भी लगवाया।
इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को आखिरी और तीसरी सजा नॉमिनेशन की सजा दी। बिग बॉस ने घर के कैप्टन निशांत को आदेश दिया कि, वह किन्हीं 8 सदस्यों को नॉमिनेशन में डालेंगे। इस दौरान निशांत ने विशाल, माइशा, उमर, सिंबा, अफसाना, शमिता और करण का नाम लिया, जिसके बाद ये 7 सदस्य इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वहीं, प्रतिक, जय, तेजस्वी और अकासा इस हफ्ते सुरक्षित रहेंगे।