बिग बॉस 15 के घर में पांचवें हफ्ते में घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में शुरू से ही विवाद देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन से दर्शकों को जबरदस्त लड़ाई और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो में रोजाना आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। शुरुआत में शो में जहां सभी घर वाले के एक-दूसरे के साथ नजर आए ,तो वहीं अब शो के पांचवे हफ्ते तक आते- आते घर के अंदर कई रिश्तों में बदलाव देखेने को मिल रहे हैं।
ऐसे में आज प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने घर वालों को जनता की राय और उनके सवालों से रूबरू कराया। दरअसल, बीते हफ्ते घर में हुई सभी हलचल और हंगामे पर इस हफ्ते सलमान खान नहीं, बल्कि सीधा जनता ने ही कंटेस्टेंट्स से बात की। घरवालों से अपने सवाल पूछते हुए दर्शकों ने कई सवाल किए। वहीं, कुछ दर्शकों ने सदस्यों को गलती, दोगलेपन और बदलते व्यवहार के चलते जमकर फटकार भी लगाई।
2 of 5
निशांत
- फोटो : सोशल मीडिया
घरवालों से सवाल करते हुए एक दर्शक ने सबसे पहले निशांत पर आरोप लगाया कि वह कई बार गलत होने पर भी प्रतीक के साथ देते नजर हैं। साथ ही उनसे यह सवाल भी पूछा कि घर में जय और निशांत की दोस्ती कितनी आगे तक जाएगी।
3 of 5
विशाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विशाल से एक यूजर ने कहा कि वह हाल फिलहाल में शो में काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह पहले निडर होकर स्वतंत्र रूप से इस गेम को खेल रहे थे। आजकल वह उसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं।
4 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एक दर्शक ने करण कुंद्रा से पूछा कि जिस तरह वह शुरुआत में माइंड से गेम खेल रहे थे। वैसे ही अब वह गेम क्यों नहीं खेल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से आपका गेम कमजोर नजर आ रहा है। वह इन दिनों शमिता और तेजस्वी में उझले दिखाई दे रहे हैं।
5 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद एक यूजर्स ने तेजस्वी प्रकाश पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गेम में तेजस्वी वहीं बात करती हैं,जिसके लिए वह करण को मनी करती रहती हैं। दर्शक मे कहा कि वह भी शो में सबसे बनाए रखने के लिए लड़ाई होने के बाद उनसे मीठी बातें करती रहती हैं।