फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई के समर्थन में उतरीं उनकी मां, कहा-आज तक उसने अपनी जिंदगी में बहुत ही मजबूत रहकर...

Fri, 31 Dec 2021 02:12 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 31 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai mother supported her says my daughter handle everything very strongly
मां संग रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai

बिग बॉस 15 फिनाले से बस अब दो हफ्ते दूर है, ऐसे में हर सदस्य टिकट टू फिनाले जीतने और घर में अपनी जगह बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा है। हालांकि इस बार का सीजन अन्य सीजन्स से काफी अलग है, क्योंकि इस बार बिग बॉस 15 में नए प्रतियोगियों के साथ-साथ कई पुराने सदस्य भी नजर आ रहे हैं। इस सीजन में देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, राखी सावंत, अभिजीत बिचुकले और राखी के पति रितेश वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए। जहां रितेश इस घर के बेघर हो गए तो वहीं वाइल्ड कार्ड्स के सदस्यों ने घर में अपनी एक मजबूत जगह बनाई हुई है।



रश्मि देसाई के गेम पर उठ रहे हैं सवाल

हालांकि एक तरफ जहां प्रशंसक रश्मि के गेम की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं घर के कुछ सदस्यों को उनका गेम बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल रश्मि देसाई जबसे घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आई हैं तबसे वो किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां बिग बॉस के घर में जाने के बाद उनकी सबसे खास दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ दोस्ती दुश्मनी में बदल गई तो वहीं तेजस्वी के साथ भी उनकी दोस्ती खराब होती हुई नजर आ रही है।

bigg boss 15 rashami desai mother supported her says my daughter handle everything very strongly
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार का मिल रहा है समर्थन

बिग बॉस 15 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जाने वाली रश्मि देसाई के गेम को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बटा हुआ है। एक तरफ जहां कई लोग उनके गेम को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके गेम पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें सिर्फ सहानुभूति लेने वाली कंटेस्टेंट बता रहे हैं। हालांकि रश्मि को उनके परिवार का पूरा समर्थन मिल रहा है।

bigg boss 15 rashami desai mother supported her says my daughter handle everything very strongly
मां संग रश्मि देसाई - फोटो : Insatagram- @imrashamidesai

मां रसीला देसाई ने देसाई ने तोड़ी चुप्पी

रश्मि देसाई की मां ने अब सोशल मीडिया पर बेटी पर सवाल उठाने वालों पर अपनी राय दी है। सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए उनकी मां रसीला देसाई ने अब खुलकर बेटी का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स की माने तो अपनी बेटी का समर्थन करते हुए उनकी मां ने कहा, ‘वो एक कहावत है जो आपको तोड़ता नहीं वो आपको मजबूत बनाता है और ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि रश्मि देसाई इस बात को शुरुआत से समझती हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai mother supported her says my daughter handle everything very strongly
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram

अपनी बेटी को बताया मजबूत महिला

रश्मि देसाई की मां ने आगे कहा, ‘हर जगह बहुत सारी खबरें चल रही हैं, लेकिन मैं यहां उन सभी सवालों के जवाब देने के लिए नहीं हूं’। समय सबसे बड़ा जवाब है। उसने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है और हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। एक मां होने के नाते मुझे हमेशा उसने गौरान्वित किया है और मैं आज भी गर्व महसूस करती हूं’। मैं उसका समर्थन करने वालों का धन्यवाद करती हूं’।

विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai mother supported her says my daughter handle everything very strongly
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

नॉमिनेशन से किया खुद को सुरक्षित

बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले टास्क के रद्द होने के बाद घरवालों को ये एक मौका दिया कि वो खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकें। इसी के साथ बिग बॉस ने घरवालों को ये साफ तौर पर कहा कि वो इस टास्क को रद्द नहीं करवा सकते हैं, और जो 28 मिनट या उसके आसपास के समय में बॉक्स में रह जाएगा वो इस हफ्ते सुरक्षित होगा। इस टास्क में तेजस्वी, करण और रश्मि ने जीतकर खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed