फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 51: इन दो सीरियल ने हासिल की नंबर 2 की पोजिशन, रेटिंग में गिरावट के चलते दो पायदान नीचे लुढ़का ‘उड़ारियां’

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
TRP Week 51: These two serials achieved the number 2 position Udaariyan rolled down two position due to fall in ratings
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने साल के आखिरी हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी 51वें हफ्ते की लिस्ट में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिले। एक ओर जहां अनुपमा ने इस लिस्ट में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। तो वहीं, इस हफ्ते टॉप 2 में लिए दो शोज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल- 

अनुपमा 

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो में एक नए किरदार की एंट्री देखने को मिली है। सीरियल में माल्विका के आने के बाद से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है। वहीं, अनुपमा के दिल में अनुज के लिए बनी जगह ने शो को और दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न ने इसे एक बार फिर पहला स्थान दिलाया है।

TRP Week 51: These two serials achieved the number 2 position Udaariyan rolled down two position due to fall in ratings
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी से अब दर्शक ऊबते नजर आ रहे हैं। शो में श्रुति और विराट का ड्रामा खींचता ही चला जा रहा है। यही वजह है शो की टीआरपी में इस बार कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। यह शो इस हफ्ते भी दूसरे स्थान पर बरकरार है।

TRP Week 51: These two serials achieved the number 2 position Udaariyan rolled down two position due to fall in ratings
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली 
बीते हफ्ते सीरियल इमली तीसरे स्थान पर था। हालांकि, इस हफ्ते शो ने एक पायदान की बढ़त हासिल की है। इस बार सीरियल इमली नंबर 2 पर काबिज है। फैंस को आदित्य और मालिनी की शादी का ड्रामे काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 51: These two serials achieved the number 2 position Udaariyan rolled down two position due to fall in ratings
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 
स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते नंबर 3 की पोजिशन पर पहुंच गया है। शो में चल रही अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री इसे कापी दिलचस्प बना रही है। 

विज्ञापन
TRP Week 51: These two serials achieved the number 2 position Udaariyan rolled down two position due to fall in ratings
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सीरियल ये हैं चाहतें ने बीते हफ्ते टीआरपी लिस्ट में फिर से एंट्री की थी। स्टार प्लस के इस शो ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed