फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: उमर रियाज के सामने राखी सावंत ने रश्मि देसाई के खिलाफ उगला जहर, बोलीं- मेरे पास सारी न्यूज है

Wed, 22 Dec 2021 12:38 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 22 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant spoke out against Rashami Desai in front of Umar Riaz said I have all the news
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के घर में कई जोड़ियां बनी हैं, जो अब टीवी इंडस्ट्री के पवर कपल कहे जाते हैं। बिग बॉस 15 में भी ईशान सहगल-मायशा अय्यर और करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। और अब घर में रश्मि देसाई और उमर रियाज की नई लव स्टोरी शुरू होती हुई दिख रही है। रश्मि देसाई और उमर रियाज शो में हमेशा साथ दिखते हैं, जिसके बाद दोनों का नाम एक साथ लिया जाता है। वहीं, इन सब बातों के बीच राखी सावंत ने उमर रियाज से रश्मि देसाई के बारे में काफी सारी बातें कीं। इस दौरान राखी ने रश्मि देसाई के खिलाफ काफी कुछ कहा।


 
दरअसल, घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसके बाद उमर रियाज और राखी सावंत बेडरूम में बैठे हुए थे। इस दौरान राखी सावंत ने उमर से रश्मि देसाई से जुड़ा एक सवाल किया, जिससे उमर थोड़ा परेशान होते हुए नजर आए

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant spoke out against Rashami Desai in front of Umar Riaz said I have all the news
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने उमर से कहा, ‘तुझे सोचना है प्यार है या दोस्त। वैसे सच में प्यार है या फिर लॉलीपॉप दे रहा है।’ इस पर उमर ने कहा, ‘मुझे पसंद है। लेकिन इस तरह वाला नहीं है।’ उमर की बात सुनकर मस्ती मजाक में राखी कहती हैं, ‘पसंद तो तू भी मुझे है। रात में तेरे साथ ही बैठती हूं। रुक जा तू। मेरे पास सारी न्यूज है। इसका ये सब इस दरवाजे तक ही है। यहां से जाने के बाद ये कहां जा रही है और कहां सेटल हो रही है। क्या करने वाले ही है मुझे सब पता है। मैं बोलती नहीं है क्योंकि तुम्हें सही लग रहा है तो सही है।’

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant spoke out against Rashami Desai in front of Umar Riaz said I have all the news
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी की ये बात सुनकर उमर उस वक्त को याद करते हैं जब रश्मि ने सबके सामने उमर को आई लव यू कहा था। उमर ने कहा, ‘वो तो मुझे आई लव यू तक भी बोल गई।’ इस पर राखी ने कहा, ‘हम लोग बहुत बड़े एक्टर हैं तुझे मैं 100 बार बोल दूंगी। वैसे तूने एक बार भी आई लव यू नहीं बोला।’ राखी की बात का जवाब देते हुए उमर कहते हैं, ‘यार मैं ऐसे नहीं बोल सकता हूं। मैं कैसे कह सकता हूं। मुझे पसंद है लेकिन प्यार में झूठ बोलना सही नहीं है। ये सब मुझसे नहीं होता है।’ उमर की ये बात सुनकर राखी काफी खुश होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant spoke out against Rashami Desai in front of Umar Riaz said I have all the news
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बीते दिनों, रश्मि देसाई ने उमर रियाज को सभी घरवालों के सामने आई लव यू कहा था। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि और उमर के रिश्ते पर सवाल उठाते थे, जिस वजह से दोनों के बीच खूब बवाल हुआ था। इसी दौरान रश्मि ने उमर का चेहरा पकड़कर आई लव यू कहा था। रश्मि के इस कदम ने उमर के होश उड़ गए थे।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant spoke out against Rashami Desai in front of Umar Riaz said I have all the news
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बता दें कि बिग बॉस 15 में इन दिनों टिकट टू फिनाले की रेस चल रही है, जिसे जीतकर कोई एक सदस्य सीधे फिनाले वीक में पहुंच जाएगा। राखी सावंत पहले ही इस टास्क को जीत चुकी हैं और अब दूसरा फिनाले कंटेस्टेंट भी घर में मिल जाएगा।
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed