बिग बॉस का सीजन 15 अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो बेशक अपने पहले ही दिन से दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जहां एक तरफ ओटीटी में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं, तो दूसरी तरफ जंगलवासी के रूप में सभी कंटेस्टेंट्स हैं, जो घर के बाहर वाले एरिया में रह रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इस सीजन में रोज एक नया बवाल भी देखने को मिल रहा है। शो में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। 11 अक्तूबर के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ।
इस एपिसोड में प्रतीक सहजपाल और ईशान सहगल के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। इतना ही नहीं, इस दौरान ईशान ने प्रतीक के लिए अपशब्द का इस्तेमाल भी किया, जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर दोनों की लड़ाई को शांत करवाया।
2 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
हुआ ये कि, बिग बॉस में जंगलवासियों को घर में जाने का रास्ता बनाना है, जिसके लिए उन्हें समय-समय पर जंगल एरिया में मौजूद गुफा में सामान दिया जाएगा, जिससे सभी लोग मिलकर अपना रास्ता बनाएंगे। 11 अक्तूबर के एपिसोड में भी यही हुआ। जब जंगल में मौजूद गुफा में बिग बॉस की तरफ से रास्ता बनाने का सामान दिया गया, तो प्रतीक ने जंगलवासियों को रोकने की कोशिश की, जिसकी वजह से ईशान सहगल को पैर में मामूली चोट लग गई, जिसकी वजह से वह काफी भड़क गए।
3 of 5
ईशाान सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान ईशान ने प्रतीक को ठीक से खेलने की सलाह दी। इतना ही नही, ईशान ने प्रतीक को ये भी कहा कि, अगर घर में बल का प्रयोग होता है, तो वह भी बल का प्रयोग करेंगे। इसके बाद प्रतीक ने भी ईशान की बातों का जवाब दिया। इस बातचीत में ईशान ने प्रतीक को गधा कहा, तो दूसरी तरफ प्रतीक भी ईशान को बराबर जवाब देते दिखे। इतना ही नहीं, दोनों ही बार-बार लड़ने के लिए भी आगे आ रहे थे। बाकी घरवालों ने बीच में आकर दोनों की लड़ाई को खत्म किया।
4 of 5
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, बिग बॉस में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान जंगलवासियों के बीच एक प्रक्रिया की गई, जिसमें दो-दो कंटेस्टेंट को मिलकर किसी एक कंटेस्टेंट का नॉमिनेशन में डालना था। इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह शमिता, प्रतीक और निशांत से जंगलवासियों को नॉमिनेट करने की पॉवर छीन ली गई।
इस हफ्ते बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान विशाल कोटियन, विधि पांड्या, अफसाना खान, डॉलर, अकासा सिंह और ईशान सहगल नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा कि, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।