फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट ने दिखाना शुरू किया तेवर, इस कंटेस्टेंट के खिलाफ राहुल वैद्य को भड़काया

Tue, 29 Dec 2020 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sonali Phogat planning with Rahul Vaidya to evict nikki tamboli
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस 14 में जब से भाजपा नेता सोनाली फोगाट आई हैं वह लगातार खबरों में बनी हुई हैं। सोनाली को आए हुए एक हफ्ता हो चुका है। पहले वे थोड़ा शांत-शांत सी नजर आई थीं लेकिन अब वह अपना स्टैंड लेती दिख रही हैं। घर में कई कंटेस्टेंट के साथ उनकी बॉन्डिंग भी नजर आ रही है। कुल मिलाकार सोनाली ने अब गेम खेलना शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 14 Sonali Phogat planning with Rahul Vaidya to evict nikki tamboli
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram: colorstv

सोमवार को नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस दौरान कप्तान होने की वजह से केवल विकास गुप्ता नॉमिनेट होने से बचे रहे। सोनाली को नॉमिनेशन से केवल एजाज खान ने सुरक्षित किया। उन्हें उम्मीद थी कि राहुल वैद्य उन्हें सुरक्षित करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल बताते हैं कि उनके दिमाग में सिर्फ अली गोनी और निक्की तंबोली थे।

Bigg Boss 14 Sonali Phogat planning with Rahul Vaidya to evict nikki tamboli
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

गार्डन एरिया में सोनाली राहुल से बात करती हैं और वह कहती हैं कि 'उसी से मार खाएगा तू। तुम्हें निक्की को एविक्ट करना ही होगा। अगर तुम खेल में आगे बढ़ना चाहते हो तो। वह तुम्हारे ऊपर पैर रखकर निकल जाएगी। देख लेना तुम।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sonali Phogat planning with Rahul Vaidya to evict nikki tamboli
निक्की तंबोली, राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

निक्की तंबोली से सोनाली का हुआ झगड़ा
किचन में चॉपिंग करते वक्त निक्की कहती हैं कि 'जब से घर में नए सदस्य आए हैं बहुत गंदगी हो रही है।' इस पर सोनाली भड़क जाती हैं और वह कहती हैं कि 'तुम्हारा मतलब क्या है?' आगे निक्की कहती हैं कि 'मैं आपकी बात नहीं कर रही। मैं राखी और अर्शी के बारे में बोल रही हूं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sonali Phogat planning with Rahul Vaidya to evict nikki tamboli
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : instagram: colorstv

दूसरी तरफ राखी सावंत और अर्शी खान आपस में बात करते हैं कि निक्की तंबोली को किस तरह घर से बाहर किया जाए। दोनों इस पर सहमत होते हैं कि निक्की इस घर में सबसे बदतमीज है और वह घर में रहने के लायक नहीं है। अर्शी यही बात सोनाली से भी करती हैं कि निक्की की वजह से सारा घर नॉमिनेट हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed