फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी ने खुद को बताया एमबीबीएस डॉक्टर लेकिन फुल फॉर्म पूछने पर हो गई बोलती बंद, राहुल और अली ने लिए मजे

Tue, 29 Dec 2020 12:43 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant become doctor in bigg boss house and telling everybody how to avoid disease
rakhi sawant - फोटो : Twitter - @ColorsTV

बिग बॉस के घर में जब से राखी सावंत ने कदम रखा है, तभी से वो दर्शकों को अपने एंटरटेनमेंट से लुभा रही हैं। इस बार राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी बात रख रही हैं। एक तरफ वो विकास को अपना भाई मानती हैं और अर्शी को खूब खरी-खोटी सुनाती हैं तो दूसरी तरफ वो अर्शी के साथ बैठकर फेक लड़ाई करने की योजनाएं भी बनाती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने घर में डॉक्टर बनकर घर के सदस्यों को बीमारी से बचने के कई नायाब उपाय बताएं।

rakhi sawant become doctor in bigg boss house and telling everybody how to avoid disease
राखी सावंत - फोटो : Twitter

घर में राखी अब खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता रही हैं और लोगों की बीमारियों से बचने के लिए सलाह दे रही हैं। राखी सावंत इस दौरान अली गोनी और राहुल वैद्य को अपने डॉक्टर होने का सबूत पेश करती हैं और ये दोनों मजाकिया तौर पर राखी को परेशान करते नजर आ रहे हैं। राहुल ने जब राखी से एमबीबीएस की फुल फॉर्म पूछी तो राखी के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक थे। राखी छींक का बहाना कर बाहर गईं और बाकी के सदस्यों से उन्होंने इसकी फुलफॉर्म पूछी।

rakhi sawant become doctor in bigg boss house and telling everybody how to avoid disease
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

कलर्स टीवी ने बिग बॉस के घर को एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें वो राहुल को बीमारियों से बचने के उपाय बता रही हैं। राखी कहती हैं कि बीमारियों से बचने के लिए आलू खाना चाहिए। इस पर राहुल और अली गोनी दोनों राखी को मजाकिया तौर पर छेड़ने लगते हैं और राहुल उनसे एमबीबीएस की फुल फॉर्म पूछ लेते हैं। इतने में राखी बाहर जाती हैं और बाकी सदस्यों से इसकी फुल फॉर्म पूछती हैं, जिसमें दिलचस्प बात यह है कि किसी को इसकी फुल फॉर्म नहीं पता होती और राखी खाली हाथ घर के अंदर आ जाती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant become doctor in bigg boss house and telling everybody how to avoid disease
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल राखी सावंत जब से बिग बॉस के घर में गई हैं। तभी से उनके पति रितेश सामने आकर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। रितेश बिग बॉस के घर में रह रहीं अपनी पत्नी का सपोर्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में रितेश ने बिग बॉस हाउस में जाने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में बुलाया गया था लेकिन उस समय वो व्यस्त थे।

विज्ञापन
rakhi sawant become doctor in bigg boss house and telling everybody how to avoid disease
राखी सावंत - फोटो : Twitter

रितेश ने आगे कहा कि मैं घर में राखी को सपोर्ट करना चाहता हूं। मुझे लगता है राखी मेरे जीवन में एक आशीर्वाद की तरह आई है और वह बहुत अच्छी इंसान है।' वैसे ये तो राखी खुद भी चाहती थीं कि उनके पति दुनिया के सामने आ जाएं। यदि राखी के पति बिग बॉस हाउस में आते हैं तो ये पहली बार होगा जब राखी के फैंस को उनके पति की झलक देखने को मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed