छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का चौदहवां सीजन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन में शुरुआत से ही ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में सीजन के शुरुआती कुछ हफ्तों में ही दो लोगों को वाइल्ड कार्ड एंट्री कर दी गई। पहली कविता कौशिक और दूसरी नैना सिंह। दोनों ही शो में आते ही धमाल मचा दिया है। तो वहीं कविता कौशिक के तो फैन खुद सलमान खान भी हैं।
Bigg Boss 14: 'चंद्रमुखी चौटाला' के फैन हैं सलमान खान, कविता कौशिक की एंट्री के साथ ही बने फैनब्वॉय
दरअसल टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक की फैन फॉलोइंग वैसे भी बड़ी तगड़ी है। कविता को सब टीवी के धारावाहिक FIR में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार की वजह से खासी पॉपुलैरिटी मिली है। इतनी पॉपुलैरिटी कि कविता के फैन खुद दबंग खान यानी कि सलमान खान भी हैं। उन्होंने खुद ये बात बिग बॉस के वीकेंड का वार के दौरान बताई है।
सलमान खान ने वीकेंड का वार में कविता का परिचय दिया था। इस दौरान कविता की तारीफ करते हुए सलमान खान ने कहा, 'आप हमेशा से ये जानती हो कि मैं आपके शो FIR में आपका बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैंने हमेशा से ये कहा है कि कविता से बेहतर लेडी कॉप का रोल आज तक किसी ने नहीं किया है।'
A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on
सलमान की बात सुनकर कविता भी खुशी से फूली नहीं समाईं। उन्होंने अपनी तारीफ करने के लिए सलमान खान को धन्यवाद दिया। बता दें कि कविता ने सीरियल FIR में लेडी कॉप का किरदार निभाया था। इसमें वो चंद्रमुखी चौटाला नाम की हरियाणवी बोली वाली कॉप बनी थीं। उनके बोलने के लहजे और अदाकारी के सभी लोग आज भी मुरीद हैं।
बात करें बिग बॉस के सीजन 14 की तो इसमें हाल ही में कविता कौशिक के साथ ही 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेत्री नैना सिंह ने भी एंट्री की है। दोनों की शो के चौथे हफ्ते में हुई एंट्री से बिग बॉस के घर के समीकरण बदले हुए नजर आने वाले हैं। फैंस को भी कविता से उम्मीद है कि उनके आने से गेम पलटता हुआ नजर आएगा साथ ही एंटरटेनमेंट का डोज भी मिलेगा।
पढ़ें: Bigg Bogg के एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन, शोक में डूबा परिवार