बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला विनर बनने के बाद हर दिन चर्चा में बने हुए हैं। अभी तक उनके कई इंटरव्यू सामने आ चुके हैं । जिसमें उन्होंने घर में अपने सफर के बारे में बताया । साथ ही बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ अपने संबंधों पर भी बात करते नजर आए । पहली बार सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते के बारे में बात की है ।
2 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में रश्मि को अरहान की सच्चाई पता चली थी । इससे पहले अरहान, रश्मि को प्रपोज कर चुके थे । अरहान की सच्चाई सामने आने के बाद रश्मि ने उनसे दूरी बना ली और नेशनल टीवी पर अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी । इस मामले में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी राय रखी है ।
3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा जब मुझे पता चला कि रश्मि ने किसी पर इतना भरोसा किया और उस इंसान ने उनको धोखा दिया। मुझे ये दिल से लगता है कि किसी भी रिलेशनशिप में विश्वास के साथ-साथ भरोसा भी अहम होता है। मैंने कभी भी रश्मि से इस बारे में कोई बात नहीं की है। मैं उनकी निजी जिदंगी में नहीं जाना चाहता।'
4 of 5
Sidharth Shukla and Rasami Desai
- फोटो : twitter
इसके अलावा सिद्धार्थ ने बिग बॉस और सलमान खान के पक्षपात करने के आरोप पर भी अपनी बात रखी । उन्होंने कहा, 'सलमान खान मुझ पर हमेशा सख्त रहे हैं। मुझे झगड़े के लिए उकसाया गया फिर मैंने रिएक्ट किया लेकिन मुझे ही नॉमिनेट किया गया। मुझे ही परेशान होना पड़ा। हमेशा क्लास मेरी ही लगी। मुझे दिक्कत आई, मुझे कहना चाहिए कि मेरे साथ पक्षपात हुआ।'
5 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'लोगों के साथ उनके सपोर्ट सिस्टम रह रहे थे। तो मेरे साथ कोई नहीं था। मैं ऐसा इंसान हूं जब तक मुझे खुद ना पता चले तो मैं चीजों को लेकर कोई राय नहीं बनाता। हारने के बाद लोगों को कुछ तो कहना है इसलिए वो जानबूझकर ऐसे बयान दे रहे हैं। चैनल कैसे पक्षपात कर सकता है।'
इस वजह से नहीं हो पाई नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी, 'इंडियन आइडल' के विजेता ने किया खुलासा