बिग बॉस में नजर आ चुके तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अलग अलग मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में तहसीन ने बाल दिवस पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। तहसीन का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 13 के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन का पीएम मोदी पर तंज, कह दी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल तहसीन पूनावाला ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में तहसीन ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या होता अगर नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होते।
तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत के महान राजनेता जवाहरलाल नेहरू की याद में। जरा सोचें कि अगर नेहरू जी की जगह मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो चीजें कैसी होतीं- एक अवैज्ञानिक राष्ट्र, खोखले संस्थान, जिंदगी और कानून के लिए कोई मायने नहीं, असफल अर्थव्यवस्था! हम नेहरू की डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) में नहीं, मोदी की मोबोक्रेसी (भीड़तंत्र) में होते।'
Rembering the greatest statesman of India #JawaharlalNehru .Imagine instead of #Nehru ji had Modiji become our 1st PM, how we would turn out:
An unscientific nation,
Hollow institutions,
No regards for life /law &
Failed economy!
We would be Modi's Mobocracy not Nehru's Democracy pic.twitter.com/EEWLZrkh9K
तहसीन के ट्वीट को जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने तहसीन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक अवैज्ञानिक राष्ट्र ? सच में, क्या तुम्हें इस देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में कुछ भी मालूम तक है?'
Modi sir does have an idea on science:
Modi ji makes tea on Nalle ka gas!
Modi ji Uses digital camera & sends emails before they came to India!!
Uses clouds as radar shields!!
on climate change he says it's just people ageing !! https://t.co/Q3BJyXFqpI
सोशल मीडिया यूजर के कमेंट को रिट्वीट करते हुए तहसीन ने जवाब देते हुए लिखा, 'मोदी सर का विज्ञान पर आइडिया- मोदी जी नाले की गैस से चाय बनाते हैं, मोदी जी तब डिजिटल कैमरे और ईमेल का इस्तेमाल करते थे जब तक वो भारत में थे ही नहीं.. मोदी जी बादलों को रडाल शील्ड्स की तरह इस्तेमाल करते हैं। ' गौरतलब है कि तहसीन पूनावाला हाल ही में बिग बॉस में नजर आए थे। शो को जीतने का दावा करने वाले तहसीन पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो गए थे। शो में तहसीन की आसिम के साथ कहा-सुनी हो गई थी।
पढ़ें: Instagram: 'मर्दानी 2' का ट्रेलर और 'गुड न्यूज' के पोस्टर्स रिलीज, जानें कौन है ये क्यूट बच्ची