बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच एक बार फिर से अनबन देखने को मिली। सलमान ने शहनाज से पूछा कि वो सिद्धार्थ से क्या एक्सपेक्ट करती हैं? जवाब में शहनाज कहती हैं कि उन्हें अटेंशन चाहिए जो सिद्धार्थ ही दे सकता है। बीते एक हफ्ते से माहिरा को लेकर शहनाज और सिद्धार्थ के बीच कई बार नाराजगी देखी गई। पारस और सिद्धार्थ का कहना है कि माहिरा से शहनाज को जलन होती है। वहीं शहनाज इससे इनकार करती आई हैं। आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में एक बार फिर से सिद्धार्थ शहनाज पर यही कमेंट करते नजर आएंगे।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की इन हरकतों से परेशान हुईं शहनाज, जड़ दिया जोरदार थप्पड़!
कलर्स टीवी के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि शहनाज लगातार कहती हैं कि उन्हें कोई जलन नहीं हैं। सिद्धार्थ उन्हें छेड़ते हुए माहिरा से कहते हैं कि 'माहिरा अगर इस घर में कोई सही लड़की है, तो वो तू है। तेरे से लोग इतने जलते क्यों हैं? जलन चीज ही ऐसी है एक बार लग जाए तो वो निकलती नहीं है।' सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज चिल्लाने लगती हैं।
बेडरूम में सिद्धार्थ शहनाज को मनाने पहुंचते हैं। शहनाज कहती हैं कि 'तू मेरे को रुला रहा है बहुत ज्यादा। तुझे प्रॉब्लम क्या है? दिमाग खराब किया हुआ है।' इसके बाद वो सिद्धार्थ को थप्पड़ मारती हैं। आज एपिसोड के बाद ही पता चलेगा कि शहनाज के गुस्से के बाद सिद्धार्थ कैसा रिएक्शन देते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
शहनाज गुस्से में टेबल पर रखे फोटोफ्रेम को तोड़ देती हैं। वो चप्पल उठाकर सिद्धार्थ की ओर फेंकती हैं और बाहर बैठकर जोर-जोर से रोने लगती हैं। जिसके बाद आरती और शेफाली उन्हें चुप कराती दिख रही हैं। शहनाज के इस बौखलाहट से सिद्धार्थ को कोई फर्क नहीं पड़ता और वो चुपचाप बैठे रहते हैं।
'बिग बॉस 13' से इस हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बेघर हो गई हैं। सिद्धार्थ और शहनाज की बॉन्डिंग पर शेफाली ने कहा कि 'दोनों के बीच लव स्टोरी नहीं है ये फ्रेंडशिप ही है। सिद्धार्थ काफी प्रोटेक्टिव भी रहे हैं। शहनाज कहती हैं कि उन्हें अच्छा लगता है जब सिद्धार्थ प्रोटेक्टिव होते हैं उन्हें लेकर। सिद्धार्थ को भी पता है शहनाज पॉपुलरिटी में ऊपर जा रही हैं। ऐसे में वो बहुत ही स्मार्ट तरीके से शहनाज को नीचे ला रहे हैं।'
Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही शेफाली बग्गा ने खोले घर के राज, सिद्धार्थ-पारस पर निकाली भड़ास