फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही शेफाली बग्गा ने खोले घर के राज, सिद्धार्थ-पारस पर निकाली भड़ास

Mon, 06 Jan 2020 10:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jan 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 shefali bagga eliminate and takes sidharth shukla paras chhabra
shefali bagga - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' से इस हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बेघर हो गई हैं। वीकेंड का वार में सलमान ने बताया कि शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली को सबसे कम वोट मिले हैं लेकिन घर से बाहर कौन जाएगा इसमें एक ट्विस्ट है। सलमान एविक्ट हुए कंटेस्टेंट का नाम नहीं बताते। बाद में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि शेफाली और मधुरिमा में से कौन है जो इस घर में रहने के लिए सबसे कम योग्य है। घरवालों ने बहुमत से शेफाली का नाम लिया। जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

Bigg Boss 13 shefali bagga eliminate and takes sidharth shukla paras chhabra
shefali bagga - फोटो : social media

घर से बाहर निकलने के बाद शेफाली काफी निराश नजर आईं। एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि 'बहुत से ऐसे लोग थे जो कमजोर थे और उन्हें पहले निकलना चाहिए था। विशाल-मधुरिमा घर में उतने दिख नहीं रहे हैं। सभी ने मेरे खिलाफ कोशिश की कि मैं दिखूं ना लेकिन मैंने हमेशा अपना प्वॉइंट रखा। अब जो हो गया ठीक है उनकी यही रणनीति थी।'

Bigg Boss 13 shefali bagga eliminate and takes sidharth shukla paras chhabra
shefali bagga - फोटो : social media

पारस के बारे में शेफाली ने कहा कि 'उन्हें लगता था कि शेफाली मजबूत है। दोबारा आई है। इसे कैसे निकालें। उसके साथ कई बार झगड़े भी हुए। उसने मुझसे कहा कि तुझ जैसी लड़की को मैं रुलाता हूं। क्या मतलब है इसका? मुझे नहीं लगता उसके लिए दोस्ती इतने मायने रखती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 shefali bagga eliminate and takes sidharth shukla paras chhabra
Shefali Bagga - फोटो : twitter

शेफाली से पूछा गया कि सिद्धार्थ घर में रश्मि को 'ऐसी लड़की, ऐसी लड़की' बोल रहे थे क्या लगता है कि उनके कहने का क्या मतलब था? इस सवाल पर शेफाली कहती हैं कि 'ऐसी लड़की बोलने का मतलब गलत ही है। भले ही वो बाद में खुद को कितना ही सही बोल लें। उसको नहीं बोलना चाहिए था। रश्मि भी उससे बार-बार पूछ रही है कि ऐसी लड़की का क्या मतलब है, जाहिर है वो तारीफ तो नहीं करेगा। ऐसे में वो क्यों पूछ रही है? कई मौकों पर दोनों ही गलत रहे हैं। चाय फेंकना हो या एग्रेसिव होना हो, गलत है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 shefali bagga eliminate and takes sidharth shukla paras chhabra
shefali bagga - फोटो : social media

आसिम-सिद्धार्थ की लड़ाई पर शेफाली ने कहा कि 'पहले दोनों का समझ में आता था और लगता था कि वाकई गुस्से में लड़ रहे हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो केवल लड़ने के लिए लड़ रहे हैं। कोई बात भी नहीं है तब भी लड़ रहे हैं ये बहुत इरिटेटिंग है। दोनों ही एक दूसरे को उकसाने का काम करते हैं। अभी आसिम का ज्यादा हो रहा है। सिद्धार्थ चुप भी हो जाता है तब भी आसिम बोलता रहता है।' 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed