फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13:शेफाली बग्गा ने लड़कों को छूने को लेकर शहनाज के चरित्र पर उठाए सवाल, फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री

Fri, 25 Oct 2019 02:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga commented on Shehnaz Kaur Gill character
Shefali Bagga and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : VOOT

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इन दिनों घरवालों के बीच आए दिन झगड़े देखने को मिल रहे हैं। कभी यह लोग खाना बनाने को लेकर लड़ते हैं तो कभी टास्क के दौरान कुछ ऐसा कर देते हैं कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद ना केवल बिग बॉस ने घरवालों की लताड़ लगाई बल्कि शहनाज भी फूट फूट कर रोईं। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ...

Bigg Boss 13 Shefali Bagga commented on Shehnaz Kaur Gill character
Devoleena slap Shehnaz Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के 24 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था दूसरे दिन टास्क की शुरुआत हुई। टास्क से पहले ही बिग बॉस ने घरवालों से कहा था कि इस टास्क को ढंग से करें। सभी घरवालों ने अपनी रणनीति बनाई। जैसे ही टास्क शुरू हुआ फिर से पहले दिन जैसा माहौल देखने को मिला। किसी कंटेस्टेंट ने किसी को भी टास्क पूरा करने नहीं दिया। यहां तक कि आपस में एक दूसरे को इतना भला बुरा कहा कि नौबत मारपीट करने तक आ गई। 

Bigg Boss 13 Shefali Bagga commented on Shehnaz Kaur Gill character
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

सांप सीढ़ी टास्क के दूसरे दिन भी सभी घरवाले गुस्से में नजर आए। पहले दिन देवोलीना, शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का झगड़ा देखने को मिला तो दूसरे दिन शहनाज और शेफाली का। शेफाली ने शहनाज को सभी लड़कों के साथ बेड साझा करने और उन्हें छूने का आरोप लगाया। शेफाली ने कहा कि ये लड़कों को बार बार छूने को मौका ढूंढती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga commented on Shehnaz Kaur Gill character
Siddharth Dey and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

शेफाली के यह कहने से पहले शहनाज सिद्धार्थ डे को परेशान कर रही थीं। इस पर शेफाली नाराज थीं। जब शहनाज सिद्धार्थ डे को परेशान कर रही थीं और गलत हरकतें कर रही थीं तो रश्मि देसाई उन्हें बचाने की कोशिश करते नजर आई थीं। सिद्धार्थ डे ने शहनाज को ऐसा करने के लिए कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी थी। इसी बात पर नाराज शेफाली ने यह बातें बोलीं। शहनाज ने पहले तो ऐसा दिखाया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ रहा। हालांकि बाद में शहनाज ने शेफाली को भी खरी खोटी सुनाई। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga commented on Shehnaz Kaur Gill character
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : VOOT

शहनाज और शेफाली ने एक दूसरे को गालियां भी दीं, साथ ही हाथापाई भी की। इसके बाद शहनाज रोते दिखीं। उन्होंने कहा कि 'यह मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है। ऐसा यहां कौन नहीं करता।' खास बात है कि 'बिग बॉस' ने भी घरवालों को खूब डांटा और टास्क रद्द कर दिया। बिग बॉस ने घरवालों से यह तक कह दिया जितनी गंदगी यहां जमीन पर दिख रही है उससे ज्यादा आपके अंदर है। 

यह भी पढ़ें- टीवी सीरियल 'गठबंधन' ने पूरे किए 200 एपिसोड्स, एक्टर्स ने धूम-धाम से मनाया कामयाबी का जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed