फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV serial Gathbandhan completes 200 episodes

टीवी सीरियल 'गठबंधन' ने पूरे किए 200 एपिसोड्स, एक्टर्स ने धूम-धाम से मनाया कामयाबी का जश्न

Fri, 25 Oct 2019 11:02 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Oct 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
TV serial Gathbandhan completes 200 episodes
Gathbandhan - फोटो : Amar Ujala
छोटे पर्दे का मशहूर धारावाहिक 'गठबंधन' अपने 200 एपिसोड्स पूरे कर चुका है। शो की कहानी एक डॉन और आईपीएस अधिकारी के प्यार पर आधारित है जो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रघु (अबरार काजी) और धनक (श्रुति शर्मा) की जोड़ी ने कुछ ही समय में दर्शकों के दिलों में उनकी पसंदीदा जोड़ी के रूप में जगह बना ली। वहीं सावित्री माई (सोनाली नाइक) ने भी अपने किरदार से लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है।
विज्ञापन


शो की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रुति शर्मा कहती हैं, “गठबंधन के साथ हम अपने दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने के लिए प्रयासरत हैं, हम दर्शकों को उनके निरंतर और निष्पक्ष समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और भविष्य में उनके साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने के लिए तत्पर हैं।” वहीं रघु की भूमिका निभाने वाले अबरार काजी ने कहा, “हम अपने प्यारे दर्शकों के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने हमेशा साथ दिया है और हमारी कड़ी मेहनत की सराहना की है। अब तक की यह यात्रा उनके समर्थन और प्यार के बिना संभव नहीं थी। गठबंधन जैसे शो का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है। मैं कर्लस का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मुझे ऐसे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला जिसे इतना प्यार किया जाता है।”
विज्ञापन


अपने अभिनय के लिए लगातार दर्शकों से वाहवाही लूटने वाली सोनाली नाइक ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि शो अपने 200 एपिसोड्स पूरे कर चुका है। इस दौरान प्रत्येक दिन पिछले दिन के मुकाबले अधिक रोमांचक रहा है। मैं अपने किरदार के लिए दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं। शो के दौरान मैंने पूरी टीम के साथ एक अच्छा संबंध विकसित किया है। मुझे तहेदिल से खुशी है कि मुझे सावित्री की भूमिका निभाने के लिए चुना गया।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन आइडल के सेट पर विशाल ददलानी को मिला खास दिवाली गिफ्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed