{"_id":"5df4ade68ebc3e880b00ee7e","slug":"bigg-boss-13-salman-khan-video-call-to-sidharth-shukla-in-weekend-ka-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में आएंगे नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 14 Dec 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस सिद्धार्थ से कहते हैं कि खराब तबीयत की वजह से डॉक्टर्स की सलाह पर कुछ समय तक उन्हें अस्तपाल में रहना होगा। इसके लिए उन्हें सीक्रेट रूम से बाहर आना होगा। सिद्धार्थ के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और जल्द शो में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि 'वीकेंड का वॉर' में वो नजर आएंगे। 'बिग बॉस खबरी' के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला अभी शो में वापसी नहीं करेंगे लेकिन वीडियो कॉल के जरिए वो शो में दिखेंगे। दरअसल बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन था। ऐसे में सलमान खान उन्हें वीडियो कॉल करके जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे और जल्द शो में लौटने के लिए कहेंगे।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि 'जल्दी ठीक हो जाओ शुक्ला जी। इस टाइफाइड को भी अपना गुस्सा दिखाओ।' साथ ही सलमान खान ये भी बताते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला इस हफ्ते सुरक्षित हैं। बता दें कि आसिम से धक्का मुक्की करने के दंड स्वरूप बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला को दो हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSidharth ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे भी सिद्धार्थ शुक्ला के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।