सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में जहां हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं तो वहीं शो के अंदर रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने अरहान की पोल खोली और जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं शो में मेहमान के तौर पर रश्मि के भाई, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और हिना खान बिग बॉस के घर में आईं और रश्मि को अरहान के साथ रिश्ता चलने के लिए समझाकर गईं।
Bigg Boss 13: सलमान ने लगाई अरहान की क्लास तो रश्मि की खुली आंखें !,'प्रेम की नैया' फंसी मझधार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में अब कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में रश्मि देसाई विकास गुप्ता के साथ बैठकर अरहान से उन सभी बातों पर चर्चा करती हुई दिखाई दे रही हैं। जो अरहान ने रश्मि के पीठ पीछे बिग बॉस के अंदर कहीं। भावुक होती हुई रश्मि कहती हैं कि, 'हमारे बीच का एक रिश्ता जस्ट शुरू हो रहा है, मैं हैरान हूं कि तुमने मुझे बनाया (करियर) है।' इस पर अरहान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अपने आपको ऊंचा दिखाना, मुझे नहीं लगता मुझे इस चीज की जरूरत है। रश्मि कहती हैं कि' मैं इसके साथ सहज कैसे हो सकती हूं ?'
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
रश्मि आगे कहती हैं कि, 'जिंदगी में परेशानियां बहुत हैं और इन परेशानियों से मैं एक-एक करके निकलना चाहती हूं। दोबारा परेशानी में घूसना नहीं चाहती हूं। तुमने जिस तरह से चीजों को पेश किया वह पूरी तरह से गलत है। तुम भी बहुत परेशान हो और मैं उससे कही ज्यादा परेशानी हूं क्योंकि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी।' रश्मि कहती है कि, 'वह जानते हैं कि उसे प्यार करने वाला कोई नहीं है और वह उसे खोना नहीं चाहती। प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि रश्मि और अरहान प्रेम कहानी बीच मझधार में चल रही है।'
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में एक बार से सलमान खान ने अरहान खान की क्लास लगाई। सलमान खान ने शनिवार को हुए वीकेंड का वार में रश्मि से एक बार फिर अरहान के बारे में खुलासे किए। उन्होंने रश्मि से कहा, 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा, 'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।' सलमान ने, 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा, 'मैं अकेले रहती हूं।' सलमान ने कहा, 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा, 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा,'मैंने भी यही सुना है आने से पहले। अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो।'
गौरतलब है कि सलमान खान के इन सभी बातों को सुनकर अरहान रश्मि और विकास के सामने रोने लगते हैं। वह कहते हैं- 'मुझसे गलती हो गई कि मैंने सड़क वाली बात घर पर की। जो मैंने कहा वो लोगों ने सुना और जो आपने कहा वो नहीं सुना क्या इन लोगों ने?' रश्मि ने कहा- 'कुछ तो हुआ है जो इस तरह से लोग कह रहे हैं?' फिलहाल रश्मि अरहान का रिश्ता क्या मोड़ लेता है यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इस हफ्ते बिग बॉस 13 के घर से हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हो गए हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: रश्मि ने किया बड़ा खुलासा, बताया शो में अपने लिए नहीं अरहान के लिए आई