फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि ने किया बड़ा खुलासा, बताया शो में अपने लिए नहीं अरहान के लिए आई

Sun, 15 Dec 2019 09:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Dec 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveals Arhaan was the first reason for her to part of salman khan show
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

बिग बॉस 13 में इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में एक बार से सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास ली। वहीं उन्होंने इस हफ्ते भी रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्तों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सलमान खान ने अरहान की क्लास भी लगाई और उनके बारे में कुछ ओर नए खुलासे किए। ऐसे में रश्मि ने खुलासा किया है कि वह बिग बॉस के घर में अपने लिए नहीं बल्कि ब्वॉयफ्रेंड अरहान के करियर की वजह से आई हैं। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai reveals Arhaan was the first reason for her to part of salman khan show
Rashami Desai, Arhaan and Kamya - फोटो : twitter

दरअसल, सलमान खान ने शनिवार को हुए वीकेंड का वार में रश्मि से एक बार फिर अरहान के बारे में खुलासे किए। उन्होंने रश्मि से कहा, 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा, 'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।' सलमान ने, 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा, 'मैं अकेले रहती हूं।' सलमान ने कहा, 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा, 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा,'मैंने भी यही सुना है आने से पहले। अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो।' 

Bigg Boss 13 Rashami Desai reveals Arhaan was the first reason for her to part of salman khan show
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : twitter

इसके बाद शो में सलमान खान अरहान से कहते हैं, बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनने के लिए रश्मि से हर साल शो के मेकर्स ने संपर्क किया, लेकिन वह कभी भी इस शो का हिस्सा बनने के लिए राजी नहीं हुईं। इसके बाद सलमान खान ने रश्मि से इस बात की वजह पूछी तो रश्मि ने कहा कि वह इस बार अरहान के करियर की वजह से बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी हैं ताकि उनका करियर आगे बढ़ सके। इसके अलावा रश्मि ने खुद के दिवालिया (बैंक्रप्ट) होने की बात कही तो सलमान खान ने उनको रोकते हुए कहते हैं कि तुम कैसे दिवालिया हो सकती हो, तुम्हारे पास पांच घर है जिसमें से दो किराये पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveals Arhaan was the first reason for her to part of salman khan show
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

गौरतलब है कि सलमान खान के इन सभी बातों को सुनकर अरहान रश्मि और विकास के सामने रोने लगते हैं। वह कहते हैं- 'मुझसे गलती हो गई कि मैंने सड़क वाली बात घर पर की। जो मैंने कहा वो लोगों ने सुना और जो आपने कहा वो नहीं सुना क्या इन लोगों ने?' रश्मि ने कहा- 'कुछ तो हुआ है जो इस तरह से लोग कह रहे हैं?' फिलहाल रश्मि अरहान का रिश्ता क्या मोड़ लेता है यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveals Arhaan was the first reason for her to part of salman khan show
Arhaan, Shehnaz and Vishal - फोटो : twitter

वहीं रविवार को वीकेंड का वार में सलमान खान अब कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे प्यार से डर नहीं लगता है साहब थप्पड़ से लगता है। सलमान खान घरवालों से एक टास्क करवाया जिसमें कुछ घरवालों को थप्पड़ खाने पड़े। खास बात है अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और शहनाज कौर गिल ने थप्पड़ खाये। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: घरवालों ने निकाली भड़ास, सलमान के सामने तीन कंटेस्टेंट्स को पड़े थप्पड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed