Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sudesh Berry has reacted to his daughter-in-law Shambhavi Sharma claims about her acting career

सुदेश बेरी: एक्स रोडीज शाम्भवी ने किया था ससुर पर बड़ा दावा; एक्टर ने दिया जवाब, बोले- सब किस्मत से मिलता है

Sat, 28 Nov 2026 12:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

  • सुदेश बेरी की बहू शाम्भवी शर्मा ने एक्टर पर उनके करियर में सपोर्ट न करने के आरोप लगाए थे।
  •  इस पर एक्टर ने एक बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया जताई है। 
  •  उन्होंने बताया कि शौहरत मिलना न मिलना यह सब किस्मत पर होता है। 

 

विज्ञापन
Sudesh Berry has reacted to his daughter-in-law Shambhavi Sharma claims about her acting career
साम्भवी शर्मा, सुदेश बेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता सुदेश बेरी फिल्मी दुनिया की चर्चित सेलेब्स हैं। मगर इन दिनों वह अपनी बहू शाम्भवी शर्मा के बयान के बाद से सुर्खियों में हैं। एक्टर की बहू ने पति सूरज बेरी के परिवार पर उनके मनोरंजन जगत में काम करने पर समर्थन न करने का दावा किया था। मगर अब इस पर सुदेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

दावों पर सुदेश ने क्या दिया जवाब? 

बीते दिनों एमटीवी रोडिज 5.0 में नजर आ चुकी शम्भावी ने अभिनेता सुदेश बेरी पर उनके करियर में समर्थन न देने के आरोप लगाए था। हाल ही में स्क्रीन से हुई बातचीत में सुदेश ने कहा, ‘मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री में मिले हर न्यूकमर को प्रोत्साहित किया है, चाहे हमारा कोई रिश्तेदार हो या न हो। शाम्भवी सिर्फ मेरी बहू ही नहीं, बल्कि मेरी बेटी भी है। वह सब मेरे बेटे-बेटियां हैं। लेकिन मैं उन्हें वह हासिल करने में मदद नहीं कर सकता जो उनके भाग्य में नहीं है। मैंने खुद कभी स्टारडम के पीछे नहीं भागा, तो मैं न तो उसे और न ही अपने बेटे को इसे हासिल करने में कैसे मदद कर सकता हूं? मुझे हमेशा से भगवान पर विश्वास रहा है। अगर स्टारडम आपके भाग्य में है, तो कोई आपको इसे हासिल करने से नहीं रोक सकता। इसी तरह, अगर यह आपके भाग्य में नहीं है, तो कोई आपको इसे हासिल करने में मदद भी नहीं कर सकता। शाम्भवी, जैसा कि उसके नाम से ही स्पष्ट है, स्वयं एक देवी का रूप है। तो फिर उसे अपने करियर में मेरी मदद की क्या जरूरत है?’

विज्ञापन
Trending Videos

Sudesh Berry has reacted to his daughter-in-law Shambhavi Sharma claims about her acting career
सुदेश बेरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बहू पर सुदेश ने क्या कहा? 
आगे अपनी बातचीत में सुदेश ने कहा, ‘वो जो कुछ भी कह रही हैं, वो उनकी मन की स्थिति को दर्शाता है। मेरी स्थिति बिल्कुल अलग है। मैं बस इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि 60 से अधिक उम्र में मैं सबसे खुश और स्वस्थ हूं। यही मेरी किस्मत में लिखा था। चाहे आप शाहरुख खान हों, सलमान खान हों, दिलीप कुमार हों या अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार बनना आपकी किस्मत में लिखा था। उन्होंने भी यही कायम रखा है।’

विज्ञापन

Sudesh Berry has reacted to his daughter-in-law Shambhavi Sharma claims about her acting career
शाम्भवी शर्मा और सूरज बेरी - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज और शाम्भवी का रिश्ता
शाम्भवी शर्मा ने कुछ समय पहले सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभिनेता सुदेश बेरी के बेटे सूरज बेरी से 2007 में मिली थीं। तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। दोनों ने फिल्म 'द लिटिल गॉडफादर' में साथ काम करने वाले थे। इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और सुनील शेट्टी की पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स का समर्थन प्राप्त था। हालांकि यह फिल्म बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed