फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी से फिर से बदलेगा खेल, मेकर्स को भी होंगे ये पांच फायदे

Mon, 16 Dec 2019 02:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 16 Dec 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla entry how to change game
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में फैंस सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज का एपिसोड देख उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे क्योंकि आज सिद्धार्थ वापसी करने वाले हैं। तबीयत खराब होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को घर से सीक्रेट रूम में भेजा गया था जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनका स्वास्थ्य अब अच्छा है ऐसे में वो घर में कदम रखने वाले हैं। सिद्धार्थ की वापसी से ना केवल फैंस बल्कि मेकर्स भी काफी खुश होंगे क्योंकि इससे शो को काफी फायदा पहुंचने वाला है।

bigg boss 13 sidharth shukla entry how to change game
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

सिडनाज की नोक-झोंक
सिद्धार्थ के लौटने से सबसे ज्यादा खुश शहनाज गिल हैं। दोनों के बीच दोस्ती और नोक-झोंक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज (#SidNaaz) दिया। सिद्धार्थ शुक्ला के नहीं होने से शहनाज गिल भी शो में अकेले पड़ गई थीं।

bigg boss 13 sidharth shukla entry how to change game
bigg boss 13 - फोटो : social media

टीआरपी
शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla entry how to change game
bigg boss 13 - फोटो : voot

शो का कंटेट 
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी आक्रमकता के लिए भी जाने जाते हैं हालांकि इस वजह से कई बार सलमान खुद भी उन्हें चेतावनी दे चुके हैं कि उनका ये गुस्सैल रवैया ठीक नहीं है। चाहे आसिम से भिड़ना हो या विशाल से लड़ाई हुई हो सिद्धार्थ हर कंटेस्टेंट पर भारी पड़े हैं। बिग बॉस के कंटेंट के हिसाब से देखें तो उनका अपनी जगह अड़े रहना बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla entry how to change game
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

टास्क में भागेदारी
बिग बॉस के घर में लग्जरी बजट टास्क हो या कैप्टेंसी टास्क सिद्धार्थ शुक्ला हर टास्क को पूरे दम खम से करते दिखे हैं। इस वजह से उनके हाथ में काफी चोट लगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के टास्क करने की लगन का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वो हर बार इसे जीतते भी आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed