टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स की बीच लड़ाइयों और आपसी रंजिशों की वजह से खूब सुर्खियों में रहता है। शो में अब तक सिद्धार्थ शुक्ला की नोक-झोंक कई कंटेस्टेंट्स के साथ देखने को मिल चुकी है। रश्मि देसाई से लेकर पारस छाबड़ा तक, सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में तरह-तरह की बातें बिग बॉस के घर में हो चुकी हैं। घर के अंदर जहां सिद्धार्थ को टारगेट किया जा रहा है तो वहीं बिग बॉस के घर के बाहर कई टीवी सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री नताशा सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करते हुए रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते पर बड़ी बात बोली है।
BB 13: सिद्धार्थ को नामर्द कहने से नाराज ये अभिनेत्री, रश्मि को याद दिलाई 'दिल से दिल तक' की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नताशा सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के अलावा रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर ढेर सारी बातें कीं। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में राय रखते हुए नताशा सिंह ने कहा- 'शो में सिद्धार्थ शुक्ला को प्लेब्वॉय के तरीके के पेश किया जा रहा है,लेकिन ऐसा नहीं है।' रश्मि और सिद्धार्थ शक्ला के रिश्ते पर बात करते हुए नताशा सिंह ने कहा- 'मुझे उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन मैं इतना जानती हूं कि सिद्धार्थ के टीवी शो 'दिल से दिल तक' छोड़ने के बाद भी रश्मि और सिद्धार्थ के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे।'
नताशा सिंह ने आगे कहा- 'पारस और रश्मि, सिद्धार्थ के बारे में ये कह रहे हैं कि पूरी मुंबई को पता है कि सिद्धार्थ हैवान है, तो मैं रश्मि से पूछना चाहती हूं कि शो से सिद्धार्थ शुक्ला के दिल से दिल तक से निकल जाने के बाद भी वह इतना करीब क्यों थी ? ये बेहद शर्मनाक है कि सिद्धार्थ के इतना करीब होकर भी रश्मि उसके बारे में इस तरह बोल रही हैं। दिल से दिल तक के दौरान भी सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाइयां होती थीं, तब भी सिद्धार्थ ने उनके बारे में कभी गलत नहीं बोला, लेकिन बिग बॉस में रश्मि ने जब सिद्धार्थ को नामर्द बोला तो मैं हैरान रह गई।'
गौरतलब है कि आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियां भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को काफी पसंद कर रही हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे बिग बॉस 13 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विनर विंदू दारा सिंह ने शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर सिद्धार्थ सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा- बिग बॉस एक मजबूत खिलाड़ी को तोड़ने के लिए हर संभव तरीके आजमाएंगे। यह सभी के साथ किया गया है, किसी को भी नहीं बख्शा। अब तक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना मैदान संभाल रखा है। विंदू दारा सिंह के अलावा कई फिल्मी सितारे भी सिद्धार्थ शुक्ला को सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट कर चुके हैं।
पढ़ें: 'सूर्यवंशी' के सेट पर 'भिड़े' अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, बीच-बचाव करने 'पुलिस' को आना पड़ा