'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) को बाहर गए तीन दिन हो चुके हैं। बाहर जाते ही विशाल आदित्य सिंह ने घरवालों पर एक एक करके निशाना साधा। वहीं अब विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान घर की एक कंटेस्टेंट को जहरीली तक कह डाला। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कंटेस्टेंट कौन हैं?आगे की स्लाइड में पढ़िए विशाल ने किस कंटेस्टेंट को जहरीली बताया।
Bigg Boss 13: तीन दिन बाद विशाल ने फिर निकाली भड़ास, इस कंटेस्टेंट को बताया सबसे 'जहरीली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार विशाल ने माहिरा शर्मा के लिए जहरीली शब्द का इस्तेमाल किया। विशाल ने कहा- 'माहिरा घर की सबसे जहरीली प्रतियोगी हैं। वो बेवजह पारस, सिद्धार्थ और शेफाली के झगड़ों में आ जाती थीं। बिना किसी वजह का मुद्दा बनाती थीं।' जब विशाल से पूछा गया क्या आपने मधुरिमा को मारने के लिए मजबूर किया? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं था।'
विशाल ने आगे कहा- 'मैं तभी जवाब देता था जब वो मुझे इरीटेट करती थीं। मैं उनसे कभी भी दोबारा मिलना नहीं चाहता। हम दोनों के रिलेशनशिप को गलती नहीं कहूंगा। हम दोनों अलग लोग थे जो एक साथ आने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ही एक दूसरे के लिए सही नहीं हैं। उस घर में ऐसा कोई नहीं है जिसने रिश्तों का तमाशा न बनाया हो। फिर चाहे रश्मि-सिद्धार्थ हो, शहनाज- सिद्धार्थ या फिर पारस और माहिरा।'
विशाल ने मधुरिमा की उन बातों को भी झूठा बताया जिसमें मधुरिमा ने विशाल पर उन्हें मारने का आरोप लगाया था। विशाल ने कहा- 'अगर ये सही होता तो वो इसे पहले ही बोल देतीं। मैंने कभी उनके साथ ऐसा नहीं किया। मैंने कभी भी उनके ऊपर हाथ नहीं उठाया है।' आपको बता दें, मधुरिमा ने बेघर होने के बाद इंटरव्यू में विशाल पर उन्हें मारने का आरोप लगाया था। इसी पर विशाल ने सफाई दी।
बेघर होते ही मधुरिमा ने बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था- 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।'
Bigg Boss 13: इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, एक जाएगा देर रात