फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: 'बिग बॉस' खत्म होने से पहले दुल्हन बनीं शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला नहीं कोई और दिखा साथ में

Sat, 15 Feb 2020 10:06 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 15 Feb 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale Shehnaz Kaur Gill Paras Chhabra wedding reality show video leaked
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले से पहले ही 'बिग बॉस' के दो कंटेस्टेंट एक साथ एक ही शो कर रहे हैं। ये दोनों कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) हैं। इन दोनों के शो की पहली झलक आ गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पारस और शहनाज दूल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 13 finale Shehnaz Kaur Gill Paras Chhabra wedding reality show video leaked
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

इस वीडियो को कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शहनाज कौर गिल और पारस छाबड़ा निकल पड़े हैं ढूंढने अपना पार्टनर। देखिए इनका सफर...।' इस वीडियो में दिखाया गया है शहनाज और पारस एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। शहनाज लाल रंग का लहंगा पहने हुए हैं तो वहीं पारस क्रीम कलर की शेरवानी। 

Bigg Boss 13 finale Shehnaz Kaur Gill Paras Chhabra wedding reality show video leaked
aras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

वीडियो में पारस शहनाज से कह रहे हैं- 'सुन, मैं शादी कर रहा हूं।' जवाब में शहनाज कह रही हैं- 'सच्ची, मैं भी शादी कर रही हूं'। पारस कहते हैं- 'हम दोनों।' इस पर शहनाज कहती हैं- 'नहीं, मैं तो अपना दूल्हा ढूंढ रही हूं।' जवाब में पारस कहते हैं- 'और मैं दुल्हन।' इसके बाद दोनों अपनी शादी में सभी को आने को कहते हैं। वीडियो में दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@shehnaazgill aur @parasvchhabrra nikal pade hai dhoodhne apne better halves. Dekhiye inki journey, #MujhseShaadiKaroge mein 17th Feb se Mon-Fri 10:30 PM

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale Shehnaz Kaur Gill Paras Chhabra wedding reality show video leaked
Vishal Aditya Singh - फोटो : twitter

शहनाज और पारस के इस वीडियो पर 'बिग बॉस 13' से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने कमेंट भी किया है। विशाल ने लिखा- 'अब आएगा तूफान।' दरअसल, 'बिग बॉस' के बाद ये दोनों अपने लिए रियलिटी शो में पार्टनर ढूढेंगे। ये दोनों एक साथ 'मुझसे शादी करोगे' नाम के रियलिटी शो में साथ आएंगे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale Shehnaz Kaur Gill Paras Chhabra wedding reality show video leaked
Manish Paul - फोटो : Instagram

जानकारी के मुताबिक मशहूर कॉमेडियन और मेजबान मनीष पॉल इस शो की मेजबानी करने जा रहे हैं। मुझसे शादी करोगे शो में तमाम नए तरह के टास्क बनाए जा रहे हैं। शो के दौरान पारस और शहनाज अपने लिए सही जोड़ीदार तलाशने के लिए कई तरह की कोशिशें करते दिखेंगे। 17 फरवरी से शुरू होने जा रहे इस शो के पहले एपिसोड में मशहूर कलाकार सुनील ग्रोवर भी गुत्थी के रूप में नजर आएंगे। गुत्थी की एंट्री इस शो में शहनाज के लिए शगुन का थाल के साथ होगी।

Bigg Boss 13: चंद घंटे पहले आसिम रियाज ने पैसे लेकर छोड़ दिया शो?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed