Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandish Sandhu Kavita Banerjee Get Married In Bengali Style Rashami Desai Ex Husband

नंदीश संधू: 44 की उम्र में फिर दूल्हा बने रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Sun, 15 Nov 2026 01:37 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

  • नंदीश संधू ने 14 नवंबर को कविता बनर्जी से दूसरी शादी की है।
  • दोनों के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
  • बता दें कि नंदीश ने पहली शादी  2012 में रश्मि देसाई से की थी।

विज्ञापन
Nandish Sandhu Kavita Banerjee Get Married In Bengali Style Rashami Desai Ex Husband
नंदीश संधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नंदीश संधू ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल के हुगली में अभिनेत्री कविता बनर्जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।
विज्ञापन


इस खास मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही कपल को बधाइयां मिल रही हैं। खास बात यह है कि नंदीश की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह अभिनेत्री रश्मि देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन कुछ साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

Nandish Sandhu Kavita Banerjee Get Married In Bengali Style Rashami Desai Ex Husband
नंदीश संधू - फोटो : इंस्टाग्राम@nandishsandhu
परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी
नंदीश और कविता की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कपल के परिवारवालों और दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं, जिन्हें नंदीश ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया।

शादी से पहले दोनों के घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। इसके बाद संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार और दोस्तों ने जमकर डांस किया और शादी की खुशियों को सेलिब्रेट किया।

नंदीश और कविता ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी से पहले के जश्न की झलकियां भी दिखाई थीं। शादी से पहले नंदीश ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था, जिन्होंने कपल को प्यार और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

Nandish Sandhu Kavita Banerjee Get Married In Bengali Style Rashami Desai Ex Husband
नंदीश संधू - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर 2025 में की थी सगाई
नंदीश और कविता ने 5 सितंबर, 2025 को सगाई की थी। हालांकि, दोनों ने अपनी सगाई की खबर करीब एक महीने तक निजी रखी और बाद में सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया। नंदीश ने सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हाय पार्टनर, तैयार।'

वहीं, कविता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सगाई की अंगूठी की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने '05/09/2025' तारीख लिखी और नजर से बचाने वाला इमोजी लगाया था। नंदीश ने कविता की इस स्टोरी को री-शेयर भी किया था। दोनों की सगाई की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्तों और कलाकारों ने उन्हें बधाइयां दी थीं।
विज्ञापन

Nandish Sandhu Kavita Banerjee Get Married In Bengali Style Rashami Desai Ex Husband
नंदीश और कविता - फोटो : सोशल मीडिया
11 साल छोटी हैं कविता बनर्जी
नंदीश संधू और कविता बनर्जी दोनों ही टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। कविता 'तेरी मेरी इक्क जिन्दड़ी' और 'भाग्य लक्ष्मी' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नंदीश भी छोटे पर्दे के कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कविता उम्र में नंदीश से करीब 11 साल छोटी हैं।

रश्मि देसाई से 2012 में की थी पहली शादी
बता दें कि नंदीश संधू की पहली शादी टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई से हुई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो में काम करने के दौरान हुई और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। प्यार के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगीं। साल 2014 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया।

Nandish Sandhu Kavita Banerjee Get Married In Bengali Style Rashami Desai Ex Husband
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
तलाक के बाद विवादों में रहा था रिश्ता
नंदीश और रश्मि का रिश्ता टूटने के बाद काफी चर्चा में रहा था। अलगाव के बाद रश्मि ने नंदीश पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते उस वक्त दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। अब पहली शादी के करीब एक दशक बाद नंदीश ने कविता बनर्जी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed