Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhath Puja 2026: Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav express his pain on Chhath festival for bad arrangements

खेसारी लाल यादव: 'हमारा यह त्योहार पाकिस्तान से नहीं आया', छठ पर्व पर क्यों छलका भोजपुरी अभिनेता का दर्द?

Sun, 15 Nov 2026 01:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Nov 2026 01:49 PM IST
सार

  • Chhath Puja 2026: लोग छठ महापर्व के उत्सव के रंग में डूबे हैं। 
  • भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मगर, इस बीच उनका दर्द भी छलक आया है।
  • उनका आरोप है कि छठ पूजा पर बिहारियों को भेदभाव से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने अन्य भोजपुरी सितारों से भी आवाज उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav express his pain on Chhath festival for bad arrangements
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के घर हर साल छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल भी सिलसिला जारी है। उत्सव और पूजा-अर्चना के बीच अभिनेता का दर्द भी छलक आया है। उनका मानना है कि बिहारियों के साथ भेदभाव होता है और छठ पूजा में भी यह देखने को मिलता है। उन्होंने अन्य कलाकारों से भी आवाज उठाने की अपील की है। खेसारी लाल ने अप्रत्यक्ष रूप से बीते दिनों मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर हुए विवाद पर बात की है।

विज्ञापन
Trending Videos

Chhath Puja 2026: Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav express his pain on Chhath festival for bad arrangements
खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्यों छलका खेसारी का दर्द?
बता दें कि छठ पूजा से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल करने पर कई लोगों ने सवाल उठाए और आलोचना की। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। अब खेसारी लाल यादव ने भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सभी को छठ की शुभकामनाएं देते हुए कुछ सवाल किए हैं। साथ ही सरकार से भी अपील की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेसारी बोले- 'हमारे गाने बंद किए जा रहे'
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वे कह रहे हैं, 'शुभकामनाएं देते हुए भी डर लगता है। मुझे ऐसा लगने लगा है कि हम बिहारियों की कोई औकात नही है। धर्म की आजकल सिर्फ बातें हो रही हैं। हम बिहारियों का कोई धर्म है नहीं। न ही हमारी आस्था है। हमारे गाने बंद किए जा रहे हैं हर जगह। न हम घाट पर कहीं पूजा कर पा रहे हैं। थोड़ी सी तकलीफ इस बात के लिए है कि जब चुनाव होता है तो ट्रेनें भर-भरकर हमें बुलाने के लिए आ जाती हैं। मगर, अपनी आस्था के लिए न हमें ट्रेन दी जा रही है न सुविधा दी जा रही है। मगर, चलो नहीं सुविधा दे रहे तो कोई बात नहीं। लेकिन, हम जहां कर रहे हैं छठ, वहां भी हमें करने की मंजूरी नहीं है। ऐसा लगने लगा है जैसे हम बिहारियों की कोई औकात नहीं'।

विज्ञापन

Chhath Puja 2026: Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav express his pain on Chhath festival for bad arrangements
खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हमारा त्योहार पाकिस्तान से नहीं आया है'
खेसारी ने आगे कहा है, 'पहले हमें अपने परिवार से दूर किया गया। फिर रोजी-रोजगार से दूर किया गया। अब हमें अपनी मां से दूर किया जा रहा है। हमारी आस्था से दूर किया जा रहा है। मैं अपनी बिहार सरकार से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि हमें अभी कितना और बर्दाश्त करना पड़ेगा? धर्म की बातें होती हैं लेकिन क्या हमारा छठ व्रत इस धर्म में आता है या नहीं?
वह मुंबई की सरकार हो, दिल्ली की या हमारे बिहार और केंद्र की... हम बिहारियों के लिए कोई खड़ा नहीं होता।  हमारा यह त्योहार पाकिस्तान से नहीं, हमारा पर्व है। 
हमारे गाने नहीं बज रहे हैं। हमें रोका जा रहा है। फिर भी एक शब्द तक नहीं बोल पा रहा। किस बात का डर है आपको'? 

प्रधानमंत्री से की आस्था बचाने की अपील
खेसारी ने आगे कहा है, 'हम घर से दूर हो गए। शिक्षा से दूर हो गए। अब हमें त्योहार से भी अलग किया जा रहा है। उस स्तर पर नहीं देखा जा रहा है। हमें बेइज्जत किया जा रहा है। नेता मंत्री विधायक हर आदमी चुप है। सिर्फ कहने के लिए हमारा छठ व्रत है'। अभिनेता ने आगे कहा है, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि प्लीज हमारी आस्था को बचा लीजिए'। खेसारी ने बिहार के कलाकारों से भी गुजारिश की है और कहा कि 'आप सभी प्लीज मां के लिए आवाज उठाइए। इस पर बात कीजिए'।

खेसारी ने कहा- 'सवाल विरोध का नहीं, धार्मिक स्वतंत्रता का है'
पोस्ट के साथ खेसारी ने कैप्शन लिखा है, 'आखिर हर बार हमारी ही आस्था और हमारे त्योहारों, हमारे लोगों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? छठ पूजा करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी हमारी सांस्कृतिक परंपरा का पावन प्रतीक है। क्या छठ महापर्व हिंदू समुदाय के लोगों का पर्व नहीं है? यह देखकर दुःख होता है कि इस विषय पर अपेक्षित संवाद और स्पष्टता दिखाई नहीं देती। सवाल किसी के विरोध का नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता, आपसी सम्मान और समान व्यवहार का है। आखिर ऐसा माहौल क्यों न बने, जहां हर व्यक्ति अपनी परंपरा और आस्था का पालन बिना किसी भेदभाव और अनावश्यक रोक-टोक के कर सके? आस्था का सम्मान हो, संवाद बना रहे और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। ऐसी कामना करता हूं। जय छठी मईया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed