फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: चंद घंटे पहले आसिम रियाज ने पैसे लेकर छोड़ दिया शो? जानें वायरल खबर का सच

Sat, 15 Feb 2020 09:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 15 Feb 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale Rumours says Asim Riaz leave the show for taking money bag know the truth
Asim Riaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का विजेता कौन होगा हर कोई अपना अपना अंदाजा लगा रहा है। हालांकि ट्रॉफी का मजबूत दावेदार दो कंटेस्टेंट्स को माना जा रहा है। ये दो कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) हैं। फिनाले से पहले इन सभी को 'बिग बॉस' ने उनका अब तक का सफर वीडियो में दिखाया जिसे देखकर सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। ऐसे में फिनाले से चंद घंटे पहले एक खबर वायरल हो रही है जिसे जानकर प्रशंसकों को झटका लग सकता है। ये खबर आसिम रियाज से जुड़ी है। 

Bigg Boss 13 finale Rumours says Asim Riaz leave the show for taking money bag know the truth
asim riaz - फोटो : social media

हर बार फिनाले से पहले घरवालों को 'बिग बॉस' के घर के अंदर एक ऑफर दिया जाता है। ये ऑफर पैसों वाले बैग का होता है। फिनाले की रात में घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को पैसों वाला बैग लेकर बाहर आने का मौका मिलता है। जो ये बैग ले लेता है वो इस रेस से बाहर हो जाता है। ऐसे में इस बार ये ऑफर मेकर्स कंटेस्टेंट्स को देंगे या नहीं और अगर देंगे तो कौन इस बैग को लेगा। ये सवाल कई दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रहा है। इसी बैग से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

Bigg Boss 13 finale Rumours says Asim Riaz leave the show for taking money bag know the truth
Asim Riaz - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आसिम रियाज ही वह शख्स हैं जो इस बैग को लेकर घर से बाहर आ सकते हैं। फिनाले से चंद घंटे पहले आई इस वायरल खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बीच आसिम रियाज के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसमें इस वायरल खबर की पोल खोल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale Rumours says Asim Riaz leave the show for taking money bag know the truth
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot

आसिम रियाज के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है जिसमें इन खबरों को झूठा बताया गया है। इस ट्वीट के मुताबिक- 'किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन मत करिए। आसिम ने पैसों वाला बैग नहीं लिया है। ये रणनीति सिर्फ आपको निराश करने के लिए बनाई गई है। आसिम रियाज को विजेता बनाने के लिए आप उन्हें शो के आखिर तक वोट करते रहिए।'
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale Rumours says Asim Riaz leave the show for taking money bag know the truth
Sidharth, Rashami and Asim - फोटो : twitter

आपको बता दें, माहिरा के घर से बेघर होने के बाद इस वक्त घर में कुछ छह कंटेस्टेंट हैं।  इस वक्त शो में फाइनलिस्ट हैं। ये छह फाइनलिस्ट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं। फिनाले से पहले कंटेस्टेंट डांस करते भी नजर आएंगे। 14 फरवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद प्रोमो वीडियो में ये सब दिखाया गया था। 

फिनाले से पहले जान लें चार महीनों में 'बिग बॉस' के दिए ये चार धोखे, दर्शक भी नहीं पकड़ पाए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed