'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का विजेता कौन होगा हर कोई अपना अपना अंदाजा लगा रहा है। हालांकि ट्रॉफी का मजबूत दावेदार दो कंटेस्टेंट्स को माना जा रहा है। ये दो कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) हैं। फिनाले से पहले इन सभी को 'बिग बॉस' ने उनका अब तक का सफर वीडियो में दिखाया जिसे देखकर सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। ऐसे में फिनाले से चंद घंटे पहले एक खबर वायरल हो रही है जिसे जानकर प्रशंसकों को झटका लग सकता है। ये खबर आसिम रियाज से जुड़ी है।
Bigg Boss 13: चंद घंटे पहले आसिम रियाज ने पैसे लेकर छोड़ दिया शो? जानें वायरल खबर का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार फिनाले से पहले घरवालों को 'बिग बॉस' के घर के अंदर एक ऑफर दिया जाता है। ये ऑफर पैसों वाले बैग का होता है। फिनाले की रात में घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को पैसों वाला बैग लेकर बाहर आने का मौका मिलता है। जो ये बैग ले लेता है वो इस रेस से बाहर हो जाता है। ऐसे में इस बार ये ऑफर मेकर्स कंटेस्टेंट्स को देंगे या नहीं और अगर देंगे तो कौन इस बैग को लेगा। ये सवाल कई दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रहा है। इसी बैग से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आसिम रियाज ही वह शख्स हैं जो इस बैग को लेकर घर से बाहर आ सकते हैं। फिनाले से चंद घंटे पहले आई इस वायरल खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बीच आसिम रियाज के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसमें इस वायरल खबर की पोल खोल दी है।
आसिम रियाज के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है जिसमें इन खबरों को झूठा बताया गया है। इस ट्वीट के मुताबिक- 'किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन मत करिए। आसिम ने पैसों वाला बैग नहीं लिया है। ये रणनीति सिर्फ आपको निराश करने के लिए बनाई गई है। आसिम रियाज को विजेता बनाने के लिए आप उन्हें शो के आखिर तक वोट करते रहिए।'
Dont believe any rumours that Asim took the money bag. Its just a strategy to demoralize u. Keep voting for our champ and make him the winner! 💪💪#AsimRiazForTheWin
आपको बता दें, माहिरा के घर से बेघर होने के बाद इस वक्त घर में कुछ छह कंटेस्टेंट हैं। इस वक्त शो में फाइनलिस्ट हैं। ये छह फाइनलिस्ट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं। फिनाले से पहले कंटेस्टेंट डांस करते भी नजर आएंगे। 14 फरवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद प्रोमो वीडियो में ये सब दिखाया गया था।
फिनाले से पहले जान लें चार महीनों में 'बिग बॉस' के दिए ये चार धोखे, दर्शक भी नहीं पकड़ पाए